फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MBA course offers new guidelines of UGC detailed news in hindi

MBA: तुरंत एमबीए के चक्कर में बर्बाद न करें लाखों रुपये, UGC की नई गाइडलाइन से बचेगी लोगों की गाढ़ी कमाई

Wed, 24 Apr 2024 02:53 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:53 PM IST
सार

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन डिग्री देने के लिए भी संस्थाओं को उचित अनुमति लेने की आवश्यकता होती है। इसके बिना कोई संस्थान एमबीए जैसी उच्च शिक्षा की डिग्री नहीं दे सकता।

विज्ञापन
MBA course offers new guidelines of UGC detailed news in hindi
एमबीए कोर्स को लेकर यूजीसी की नई गाइडलाइन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नौकरी करने या नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एमबीए करने का चलन बढ़ गया है। युवाओं की इसी आवश्यकता का लाभ उठाते हुए कई ऐसे शिक्षण संस्थान भी एमबीए कोर्स ऑफर कर रहे हैं, जिनके पास बुनियादी सुविधाएं और उचित प्रशिक्षित स्टाफ तक नहीं हैं। ऐसे संस्थान छात्रों को बिना कक्षा लिए ऑनलाइन माध्यम से ही ऐसी डिग्री देने का वादा भी कर रहे हैं। ऐसे कई शिक्षण संस्थान छह महीने तो कोई दस दिन में ही एमबीए कोर्स कराने का दावा कर रहे हैं। इसके बदले वे छात्रों से भारी भरकम फीस भी वसूल रहे हैं। 
विज्ञापन


लेकिन यूजीसी ने छात्रों को ऐसे शिक्षण संस्थानों के चक्कर में पड़ने से सावधान किया है और कहा है कि छात्र ऐसे किसी संस्था में प्रवेश न लें। यूजीसी ने ऐसी संस्थाओं को भी एमबीए की शिक्षा देने से पहले एआईसीटीई से आवश्यक अनुमति लेने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार एआईसीटीई ने अब तक ऐसे किसी भी संस्था को तत्काल एमबीए कराने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं प्रदान की है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन डिग्री देने के लिए भी संस्थाओं को उचित अनुमति लेने की आवश्यकता होती है। इसके बिना कोई संस्थान एमबीए जैसी उच्च शिक्षा की डिग्री नहीं दे सकता। नियमों के अनुसार ऑनलाइन कक्षा देने वाली शिक्षण संस्थाओं को भी कुछ मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना होता है। छात्रों को उचित शिक्षण सामग्री और टेस्ट की उचित व्यवस्था करनी होती है। आवश्यक अनुमति में इन सभी नियमों का उल्लेख होता है जिसे पूरा करना संस्थाओं के लिए अनिवार्य होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी ने जारी की थी सूची
छात्रों को फर्जी संस्थानों के जाल से बचाने के लिए यूजीसी ने एक सूची भी जारी किया था। इसमें केवल उन्हीं संस्थाओं के नाम शामिल हैं, जिन्हें उच्च शिक्षा देने के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान की गई है। छात्रों को किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले इस सूची में उसकी विश्वसनीयता अवश्य जांच कर लेनी चाहिए। इस सूची को यूजीसी की वेबसाइट (www.deb.ugc.ac.in) पर चेक भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed