{"_id":"597066084f1c1b8f538b477c","slug":"mayawati-resignation-accepted-after-she-was-angered-on-sharanpur-violence-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती का राज्यसभा से इस्तीफा मंजूर, बोलने न देने पर लिया था फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मायावती का राज्यसभा से इस्तीफा मंजूर, बोलने न देने पर लिया था फैसला
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा से बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। सहारनपुर हिंसा पर मंगलवार को अपनी बात न कहने देने पर उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देने का मन बना लिया था, जिसके बाद देर शाम उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
विज्ञापन
#FLASH BSP Chief Mayawati's resignation accepted by Rajya Sabha. pic.twitter.com/kVD8oh7GCr
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017विज्ञापन
दरअसल, सहारनपुर के शब्बीरपुर सहित देश के कई हिस्सों में दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राज्यसभा में अपना गुस्सा जाहिर किया। इस बीच उप सभापति की ओर से उन्हें चुप होने के लिए कहा गया तो उन्होंने इस्तीफे की धमकी दी और राज्यसभा से निकल कर चली गईं।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि जब सत्ता पक्ष मुझे बोलने का मौका ही नहीं दे रहा तो मेरा इस्तीफा देना ही बेहतर है। मायावती ने अपनी आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए उस समय इस्तीफा तक देने की धमकी दे डाली थी।
मायावती ने राज्यसभा में सहारनपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए योगी सरकार पर दलितों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर हिंसा साजिश के तहत हुई है। माया ने उपसभापति पी जे कुरियन पर आरोप लगाया कि वो उन्हें बोलने नहीं दे रहे हैं।