आखिरी समय में नाटक कर रहे हैं अखिलेश और मुलायम : मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायवती ने भ्रष्टाचार केआरोप में अखिलेश सरकार के दो मंत्रियों की बर्खास्तगी को नाटकबाजी करार दिया है। मायावती ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता और सामजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर तीखा सियासी हमला करते हुए कहा कि चुनाव के पहले सपा सरकार जनता में भ्रम पैदा कर रही है।
इससे उत्तर प्रदेश की त्रस्त जनता बहकावे में नहीं आने वाली। मंगलवार को बसपा के दिल्ली दफ्तर से जारी बयान में मायावती ने मुलायम सिंह की दोनों मंत्रियों की बर्खास्तगी के बारे में जाहिर की गई अनभिज्ञता को नाटक करार दिया।
'यह पिता और बेटे की साझा ड्रामेबाजी है'
गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने सोमवार को खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राज किशोर सिंह को भ्रष्टाचार की चलते बर्खास्त कर दिया था। मायावती ने कहा कि राज्य की जनता सपा सरकार की अराजकता और जंगलराज से बेहाल है।
हर स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार और मंत्रियों की संलिप्तता पर सरकार साढे चार साल चुप बैठी रही। अब जब चुनाव आने को है तब अखिलेश यादव मंत्रियों को बर्खास्त कर दिखावती नौटंकीबाजी कर रहे हैं। मायावती ने कहा है कि यह पिता और बेटे की साझा ड्रामेबाजी है।