{"_id":"68eaadf576a12068210e3d1a","slug":"maya-tissafi-india-switzerland-relations-strengthening-from-culture-to-education-says-swiss-ambassador-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maya Tissafi: 'संस्कृति से लेकर शिक्षा तक मजबूत हो रहा रिश्ता'; दिल्ली में स्विस राजदूत माया टिसाफी का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maya Tissafi: 'संस्कृति से लेकर शिक्षा तक मजबूत हो रहा रिश्ता'; दिल्ली में स्विस राजदूत माया टिसाफी का बयान
Sun, 12 Oct 2025 12:51 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:51 AM IST
सार
India Switzerland Relation: स्विस राजदूत माया टिसाफी ने दिल्ली में आयोजित स्विस आर्ट नाइट में कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच न केवल कला बल्कि अर्थव्यवस्था, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में भी संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।
विज्ञापन
माया टिसाफी (भारत एवं भूटान राजदूत)
- फोटो : ANI Video
विस्तार
भारत और स्विट्जरलैंड के बीच मजबूत होते रिश्तों पर स्विट्जरलैंड की भारत एवं भूटान में राजदूत माया टिसाफी ने दिल्ली में आयोजित स्विस आर्ट नाइट कार्यक्रम में कहा कि दोनों देशों के संबंध सिर्फ कला तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था, नवाचार और शिक्षा तक फैल चुके हैं।
विज्ञापन
राजदूत माया टिसाफी ने कहा भारत और स्विट्जरलैंड के बीच बहुत पुराना और मजबूत रिश्ता है। ‘स्विस आर्ट नाइट’ सिर्फ एक कला आयोजन नहीं, बल्कि यह डिप्लोमेसी इन एक्शन यानी कूटनीति का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Sergio Gor on US-IND Ties: 'भारत से संबंध को अहम मानता है US', राजदूत गोर बोले- ट्रंप PM मोदी को महान मित्र..
विज्ञापन
महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान
माया टिसाफी ने बताया कि भारत में पहली महिला स्विस राजदूत होने के नाते उन्होंने महिलाओं, एथलीट्स और कलाकारों को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा यह दिखाना बेहद जरूरी है कि जब युवा और महिलाएं सशक्त होती हैं तो वे समाज और देश में अद्भुत बदलाव ला सकती हैं।
#WATCH | Delhi: Swiss Ambassador to India and Bhutan, Maya Tissafi, says, "We have a really long-standing relationship between Switzerland and India. The Swiss Art Night, I have to say, is more than an art event. It's really diplomacy in action...As the first female Swiss… pic.twitter.com/BCiUK1squi
— ANI (@ANI) October 11, 2025
ये भी पढ़ें:- Ukraine Conflict: यूक्रेन में लाखों लोगों को वापस मिली बिजली, रूस ने हमला कर विद्युत आपूर्ति को किया था तबाह
भारत-स्विट्जरलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बड़ा कदम
माया टिसाफी ने दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि 16 साल की लंबी बातचीत के बाद भारत और EFTA देशों (लिकटेंस्टीन, नॉर्वे, आइसलैंड और स्विट्जरलैंड) के बीच समझौता शुरू हुआ है। उन्होंने कहा यह एक ऐतिहासिक कदम है। अब हम अपने संबंधों को सिर्फ संस्कृति तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि अर्थव्यवस्था, नवाचार और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी इसे और मजबूत करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते से भारत को यूरोप में नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे और स्विट्जरलैंड के साथ तकनीकी सहयोग, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप इनोवेशन में नए रास्ते खुलेंगे।