फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US values its relationship with India: US Ambassador-designate Sergio Gor

Sergio Gor on US-IND Ties: 'भारत से संबंध को अहम मानता है US', राजदूत गोर बोले- ट्रंप PM मोदी को महान मित्र..

Sat, 11 Oct 2025 07:33 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Oct 2025 07:33 PM IST
सार

Sergio Gor on US-India Ties: अमेरिका के भारत में नामित राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महान मित्र बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के भारत के साथ संबंधों को अहमियत देता है। 

विज्ञापन
US values its relationship with India: US Ambassador-designate Sergio Gor
सर्जियो गोर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के भारत के लिए नामित राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि उनका देश देश भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। गोर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।  
विज्ञापन


मुलाकात के बाद गोर ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी से एक शानदार मुलाकात की। हमने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें रक्षा, व्यापार और तकनीक शामिल हैं। हमने दुर्लभ खनिजों के महत्व पर भी बात की। राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को एक महान और निजी मित्र मानते हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका के मनोनीत राजदूत विदेश मंत्री से मिले; जयशंकर-सर्जियो गोर के बीच हुई अहम बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

US values its relationship with India: US Ambassador-designate Sergio Gor
सर्जियो गोर, नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
अमेरिका में भारत के लिए नए राजदूत सर्जियो गोर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो वे एक खास तोहफा लेकर आए। यह तोहफा था पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों का एक फ्रेम, जिस पर ट्रंप ने अपने हाथों से संदेश और हस्ताक्षर किए थे। ट्रंप ने बड़े मार्कर पेन से लिखा था 'प्रधानमंत्री जी, आप महान हैं।'

मुलाकात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, अमेरिका के भारत में नामित राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करके खुशी हुई। मुझे भरोसा है कि उनके कार्यकाल में भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलेगी। 

गोर ने कहा, हमने विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ बेहतरीन बैठकें कीं। 

वहीं, गोर से मुलाकात पर जयशंकर ने कहा, आज नई दिल्ली में अमेरिका के नामित राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत-अमेरिका संबंधों और इसके वैश्विक महत्व पर चर्चा हुई। उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed