फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   May 21 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 21 May 2019 06:12 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 21 May 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
May 21 big news all day long update on amarujala
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 : इस बार देश के इतिहास में सबसे अधिक मतदान

विज्ञापन


इस बार लोकसभा चुनावों में 67.11 फीसदी वोट पड़े, जो देश के संसदीय चुनावों के इतिहास में सबसे अधिक मतदान है। चुनाव आयोग के अनुसार इसमें बदलाव संभव है। वर्ष 2014 में 66.40 वोटिंग हुई थी। इन चुनावों में 90.99 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे, वहीं कुल 543 लोकसभा सीटों में से 542 के लिए चुनाव हुआ। तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर धनबल के प्रयोग के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



एग्जिट पोल के नतीजों के बाद वीवीपैट पर आज आयोग से मिलेंगे विपक्षी नेता

एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद विपक्ष ने अपनी रणनीति बदल दी है। भाजपा की सरकार बनती देख उन्होंने मंगलवार को होने वाली अपनी बैठक स्थगित कर दी है। लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले विपक्षी दलों ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मिलने की तैयारी की है। इस मुलाकात में ईवीएम के साथ वीवीपैट की पर्ची के मिलान का मुद्दा उठाया जाएगा। विपक्ष की मांग है कि यदि किसी भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी पाई जाती है तो समूचे विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम के साथ वीवीपैट का मिलान होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..



शाह ने बुलाई आज एनडीए के शीर्ष नेताओं की बैठक, बीजद ने दिए साथ आने के संकेत

एग्जिट पोल के संकेतों के बाद दिल्ली के सियासी गलियारों से दलाल स्ट्रीट तक सरगर्मी बढ़ गई है। सरकार बनाने के लिए आश्वस्त भाजपा अपना किला और मजबूत करने में जुट गई है। हालांकि विपक्षी दलों ने भी ईवीएम पर सवाल उठाने के बावजूद हथियार नहीं छोड़े हैं।

पढ़ें पूरी खबर..


Result 2019: आज आएगा यूपी बीएड का रिजल्ट, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड

बीएड की राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट और आंसर की मंगलवार को जारी होगी। मगर इस बार रिजल्ट में परीक्षा के सिर्फ अंक बताए जाएंगे। मूल्यांकन से असहमत परीक्षार्थी विश्वविद्यालय को आपत्ति भेज सकेंगे। यह आपत्तियां दूर करके 27 या 28 मई को रैंकिंग जारी की जाएगी। एक जून से काउंसलिंग शुरू होगी।

पढ़ें पूरी खबर..


ट्रैफिक ब्लॉक खुला, आज से बहाल होंगी कई दिनों से निरस्त ट्रेनें

दिल्ली-मेरठ सिटी-सहारनपुर रेल सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण निरस्त ट्रेनें मंगलवार (आज) से ट्रैक पर लौट आएंगीं। दिल्ली रेल मंडल के खतौली-मंसूरपुर जरौडा नारा-मुजफ्फरनगर स्टेशनों के बीच पटरियों के दोहरीकरण के कारण ट्रैफिक ब्लॉक किया गया था। परेशान यात्रियों की राह आसान हो जाएगी। दिल्ली-अलीगढ़ रूट पर कोई बड़ा ब्लॉक नहीं है। कानपुर से टुंडला के बीच मैसा स्टेशन पर कुछ काम चलने के कारण गाड़ियों की गति धीमी है।

पढ़ें पूरी खबर..
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed