{"_id":"5ce204f7bdec22075a3bda84","slug":"may-20-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Mon, 20 May 2019 07:07 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 20 May 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ प्रमुख मोहन भागवत से आज मुलाकात कर सकते हैं पीएम मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचेंगे जहां वह विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनाव के 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले हो रही इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विलय के बाद 900 शाखाएं घटाने की तैयारी में बैंक ऑफ बड़ौदा
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर में अपनी 800 से 900 शाखाओं को घटाने की योजना बनाई है। यह कदम देना बैंक और विजया बैंक के विलय के बाद परिचालन क्षमता में सुधार के लिए उठाया जा रहा है। इन तीनों बैंकों का विलय 1 अप्रैल से प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
आरसीईपी में भारत को 11 सदस्य देशों के साथ सबसे ज्यादा व्यापार घाटा
एशिया-प्रशांत और दक्षिण एशियाई देशों के बीच व्यापार बढ़ाने को बनाए गए क्षेत्रीय समग्र आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) में शामिल 16 देशों में से सबसे ज्यादा व्यापार घाटा भारत को हो रहा है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 में भारत को इस समूह के 11 देशों के साथ व्यापार घाटा सहना पड़ा है।
पढ़ें पूरी खबर..
चुनाव खत्म होते ही भर्तियों के द्वार खुले, यहां होगी बंपर भर्ती
लोकसभा चुनाव नतीजे आते ही यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सक्रियता बढ़ जाएगी। आयोग ने दो भर्ती आवेदन से जुड़ी परीक्षाएं इसी महीने कराने का फैसला किया है। महीने के अंत तक कनिष्ठ लिपिक के रिक्त करीब 1,000 पदों पर आवेदन मांगने की तैयारी है।
पढ़ें पूरी खबर..