{"_id":"5cd62409bdec22076100b0f9","slug":"may-11-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sat, 11 May 2019 06:53 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 11 May 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश बोले- मैं प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करूंगा, 23 मई के बाद तय करेंगे नाम
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आत्मविश्वास से लबरेज हैं। गठबंधन की संभावनाओं की बात छिड़ते ही उनकी आंखों में चमक आ जाती है, लेकिन शब्द बेहद सधे हुए। आजमगढ़ में प्रस्तावित चार जनसभाएं रद्द हो जाने के बाद शुक्रवार को वे सपा के प्रदेश कार्यालय आए। अब तक के रुझान से उत्साहित अखिलेश कहते हैं, गठबंधन को दिख रहे समर्थन की वजह से ही भाजपा की भाषा बदल गई है।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
चित्रों से करेंगे मां से प्रेम का इजहार , ‘अमर उजाला’ की ओर से आज ड्रॉइंग कॉम्पीटिशन का आयोजन
राजधानी के बच्चों को अपनी मां के प्रति प्रेम का इजहार करने का मौका ‘अमर उजाला’ दे रहा है अपनी मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत। मदर्स डे पर शनिवार को गोमती नगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में आयोजित ड्राइंग कॉम्पीटिशन में बच्चे ‘मां’ थीम पर अपनी भावनाओं का इजहार चित्रों से करेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं की जुबान पर लगाम कसने के लिए जारी की एडवाइजरी
लोकसभा चुनाव में राजनेताओं द्वारा की गई बयानबाजी कहीं वोटों का खेल न बिगाड़ दे, इसे ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें नेताओं की जुबान पर लगाम कसने के लिए कई बातें कही गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन, जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे, पैलेट गन भी चलाना पड़ा
श्रीनगर के पुराने शहर में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस दौरान करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज खत्म होने के बाद भारी संख्या में युवा मस्जिद परिसर के बाहर एकत्रित हुए और देश विरोधी और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।
पढ़ें पूरी खबर..
निर्यात से जुड़े लघु उद्यमियों को आसानी से कर्ज दिलाएगा नीति आयोग
निर्यात से जुड़े लाखों लघु उद्यमियों को आसानी से कर्ज दिलाने के लिए नीति आयोग बड़ी तैयारी कर रहा है। समस्या के समाधान के लिए आयोग ने पिछले दिनों बैठक बुलाई थी, जिसमें वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ निर्यातकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पढ़ें पूरी खबर..