{"_id":"58cb51674f1c1bb66032ccd8","slug":"maximum-listeners-tune-into-pm-narenda-modi-s-mann-ki-baat-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' सुनने वाले सबसे ज्यादा बिहार में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' सुनने वाले सबसे ज्यादा बिहार में
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 17 Mar 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के सबसे ज्यादा श्रोता बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं। लेकिन इस प्रोग्राम को लेकर सबसे ज्यादा जागरुक मणिपुर, असम और राजस्थान के लोग हैं। ऑल इंडिया रेडियोज ऑडियंस रिसर्च विंग ने इस प्रोग्राम पर सर्वे किया और पाया कि इस प्रोग्राम को लेकर सबसे कम जागरुकता अरुणाचल प्रदेश के लोगों में देखी गई।
विज्ञापन
सर्वे के मुताबिक लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री माता-पिता का सम्मान, सामाजिक असमानता, प्रदूषण, किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों पर सरकारी नियंत्रण, प्राइवेट कॉलेजों द्वारा ज्यादा फीस लेने जैसी विषयों पर भी बात करें। इस सर्वे को 600 लोगों की टीम ने जनवरी-मार्च के दौरान 30 राज्यों के 6000 लोगों पर किया।
विज्ञापन
मन की बात के अगर लोकप्रिय एपिसोड्स की बात की जाए तो बेटी के साथ सेल्फी, ओबामा के साथ चैट, बोर्ड परीक्षा में अधिक नंबर लाने के लिए बच्चों पर दबाव न डालने वाले एपिसोड्स को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।
विज्ञापन
इसके अलावा इस रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि 10 लोगों में हर दूसरा व्यक्ति प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का श्रोता है। ये सर्वे इस बात को ध्यान में रखकर किया गया है कि इसमें समाज के हर तबके के लोग शामिल हों।