{"_id":"658fc19e0d11fb8e0e01caf3","slug":"mauritius-mp-mahend-gungapersad-says-pm-narendra-modi-has-transformed-india-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahend Gungapersad: मॉरीशस के सांसद ने PM मोदी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- आज उनकी वजह से ही राम मंदिर...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahend Gungapersad: मॉरीशस के सांसद ने PM मोदी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- आज उनकी वजह से ही राम मंदिर...
Sat, 30 Dec 2023 12:37 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:37 PM IST
सार
गंगप्रसाद ने कहा कि कई देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं। भारत के साथ बहुत करीबी संबंध बनाना चाहते हैं। हमारे भारत के साथ हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में इस रिश्ते को और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
मॉरीशस के सांसद महेंद गंगप्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉरीशस के सांसद महेंद गंगप्रसाद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आज भारत की नियति और उसकी तस्वीर को बदल दिया है।
विज्ञापन
गंगप्रसाद ने कहा, 'आज लोग समाधान के लिए भारत की ओर देखते हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके कार्यकाल में भारत का भविष्य बहुत उज्जवल होगा। आज पीएम मोदी के दृष्टिकोण और नेतृत्व की वजह से ही नया भारत संभव हुआ है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं। भारत के साथ बहुत करीबी संबंध बनाना चाहते हैं। हमारे भारत के साथ हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में इस रिश्ते को और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के अभिषेक समारोह में भाग लेने आए मॉरीशस के सांसद ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि वह इस समय भारत में हैं। उन्होंने कहा, 'आज जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है, तो आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि आप लोगों की तरह ही मुझे गर्व और खुशी महसूस हो रही है। हिंदू धर्म के अधिकांश मॉरीशस वासी बहुत खुश हैं कि आज भगवान राम का मंदिर उस स्थान पर है जहां उनका जन्म हुआ था। मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि केवल पीएम मोदी ही अयोध्या को फिर से सुर्खियों में ला सकते थे। जिस तरह से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, हमें मोदी पर गर्व है।'