फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Matchbox letter goes viral on internet, police tweets in the matter

माचिस के लिए लिखे खत ने इंटरनेट पर लगाई आग, पुलिस ने ली जानकारी

Sun, 04 Feb 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Feb 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
Matchbox letter goes viral on internet, police tweets in the matter
माचिस

सोशल मीडिया पर क्या वायरल हो जाए इसका अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है। जूनियर को लिखा गया एक लेटर इंटरनेट पर वायरल हो गया। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुशील कुमार ने अपने जूनियर मोहित पंत को एक अधिकारिक खत लिखा। खत इतना मजेदार था कि सोशल मीडिया पर वायल हो गया। 

विज्ञापन


एक माचिस के डिब्बे के लिए लिखी गई चिट्ठी में उस माचिस के डिब्बे का जिक्र था जो उसके जूनियर ने 23 जनवरी को उधार में ली थी। उसी माचिस के लिए वह चिट्ठी लिख रहे हैं। अपने खत में सुशील ने लिखा कि मोहित ने जो माचिस का डिब्बा उधार लिया था। उसे मैं मॉर्टीन जलाने के लिए इस्तेमाल करता हूं। उस माचिस में सिर्फ 19 तीलियां थी, लेकिन वह अब तक मुझे वापिस नहीं मिला।  
विज्ञापन


चिट्ठी में उन्होंने आगे लिखा कि आपने विश्वास दिलाया था कि माचिस का डिब्बा तीन दिनों के अंदर लौटा देंगे साथ ही यह भी कहा था कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का सबसे मजेदार पक्ष यह रहा कि इसमें पुलिस की भी एंट्री हो गई। यूपी पुलिस के एडिशन एसपी और पब्लिक रिलेशन अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने चिट्ठी की तस्वीर को ट्वीट करते लिखा, न दें तो बताइगा। इस ट्वीट के बाद तो ट्विटर पर आग लग गई। चिट्ठी वायरल हो गई। लोग इसे दिलचस्पी लेकर पढ़ रहे हैं। 
 

 

चिट्ठी लिखने वाले ने दी सफाई 

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चिट्ठी लिखने वाले सुशील कुमार भी सामने आए। उन्होंने बताया कि दफ्तर में नये ज्वाइन किए ट्रेनी कंप्यूटर ने मुझसे सीनियर्स को चिट्ठी कैसे लिखते हैं यह बताइए। उसको मैं फॉर्मेट बताने जा ही रहा था कि तभी लाइट चली गई। मोमबत्ती जलाने के लिए मैंने माचिस ढूंढना शुरू किया लेकिन मुझे याद आया कि वह अपने मित्र को दिया है। इसी मामले को लेकर चिट्ठी लिखी और उसकी फोटो खीचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, उन्होंने बताया कि यह पत्र किसी को भेजा नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed