फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Masood Azhar was on constant move after Balakot Air Strike done by India

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद लगातार ठिकाने बदल रहा था मसूद अजहर

Thu, 02 May 2019 08:19 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 02 May 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Masood Azhar was on constant move after Balakot Air Strike done by India
मसूद अजहर (फाइल फोटो)

जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को पाकिस्तानी सेना ने रावलपिंडी के बेस अस्पताल से बहावलपुर के गोठ गन्नी में स्थानांतरित किया गया था। ऐसा भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट के आतंकी कैंपों पर की गई एयर स्ट्राइक की वजह से किया गया था। इस समय मसूद गुजरावालां के शेखुपुरा के इस्लामी मदरसे में रह रहा है। यह स्थान इस्लामाबाद से 300 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन


उच्च खुफिया सूत्रों का कहना है कि अजहर जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (यूएनएससी) ने बुधवार को वैश्विक आंतकी घोषित कर दिया है, वह बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहा था। अजहर को सुरक्षा के लिए 10 पाकिस्तान स्पेशल सर्विस कमांडोज दिए गए थे। बालाकोट स्ट्राइक को पुलवामा हमले के बाद अंजाम दिया गया था। 14 फरवरी को जैश के आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि अजहर पिछले हफ्ते आठमुकाम आया था और यहीं रहने लगा। यह आतंकी कैंपों का डेरा है। यह स्थान नियंत्रण रेखा के पास नीलम वैली में है। सूत्रों का कहना है कि केवल चार दिन पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के जूरा शहर में वह पाकिस्तानी सेना के साथ रुका था। यह इस्लामाबाद से 100 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान ने अजहर की आठमुकाम यात्रा को महत्वपूर्ण बताया था। अजहर को गंभीर बीमारी है और उसे लगातार चिकित्सा देखभाल की जरुरत है, इसके बावजूद सेना के साथ उसका मुलाकात करना महत्वपूर्ण था। उसका छोटा भाई रउफ अजगर इस समय आतंकी कैंपों को संचालित कर रहा है। ऐसे में अपने भाई को भेजने की बजाए वह खुद सेना से मुलाकात करने के लिए गया। सूत्र ने बताया कि अजहर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे चीन द्वारा यूएनएससी में उठाए जाने वाले कदम के बारे में पूर्वानुमान हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed