{"_id":"5b6d02d84f1c1ba23e8b622e","slug":"masood-azhar-nephew-infiltrated-in-india-security-agencies-on-high-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में घुसा जैश सरगना मसूद अजहर का भतीजा, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में घुसा जैश सरगना मसूद अजहर का भतीजा, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Aug 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
मसूद अजहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश की खुफिया एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं। इस बीच सूचना मिली है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का भतीजा भारत में घुसपैठ कर चुका है। उसकी योजना दिल्ली और श्रीनगर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की है। इस गंभीर खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, मसूद अजहर के बड़े भाई इब्राहिम का बेटा मोहम्मद उमर मई महीने के अंतिम हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर चुका है। उसी महीन मोहम्मद अजहर के छोटे भाई अब्दुल रउफ के पूर्व बॉडीगार्ड मोहम्मद इस्माइल ने भी कश्मीर में घुसपैठ करना सीखा था।
विज्ञापन
बता दें कि अब्दुल रउफ एयर इंडिया के विमान आईसी 814 को हाईजैक करने का प्रमुख आरोपी है। इसके बदले उसने भारतीय जेलों में कैद 35 आतंकियों की रिहाई कराई थी, जिसमें 2001 में संसद पर हुए हमले का मुख्य आरोपी मसूद अजहर भी शामिल था।
विज्ञापन
खुफिया रिपोर्ट की मानें तो इस्माइल कश्मीर में घुसपैठ के तुरंत बाद दिल्ली आया था और शायद आतंकी हमलों की साजिश रचकर वो फिर कश्मीर वापस लौट गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक वो फिलहाल वो जम्मू-कश्मीर में ही कहीं छुपा हुआ है। उसका लोकेशन पुलवामा और श्रीनगर के बीच हो सकता है।
सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस इसको लेकर पूरे शहर में नाकाबंदी कर रही है। साथ ही सीआईएसएफ ने सुरक्षा के लिहाज से सभी मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।