फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Martyrs Day: Observe two minutes silence on Jan 30, says government

शहीद दिवस: 30 जनवरी को दो मिनट के लिए 'थम' जाएगा पूरा देश, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

Wed, 20 Jan 2021 02:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 20 Jan 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Martyrs Day: Observe two minutes silence on Jan 30, says government
महात्मा गांधी की मूर्ति - फोटो : Pixabay

केंद्र ने हाल ही में नेताजी सुभाष के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने के फैसले के बाद अब शहीदों के सम्मान में एक और फैसला लिया है। महात्मा गांधी के निधन की तिथि को हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने नए आदेश में शहीद दिवस पर देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है। 

विज्ञापन
 


केंद्र सरकार ने शहीद दिवस यानी 30 जनवरी को लेकर इस बार नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिन आजादी के लिए बलिदान देने वालों को याद किया जाएगा। केंद्र सरकार के नए आदेश में इस दिन को हर बार की तरह शहीद दिवस के रूप में मनाया जाना तय हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसको लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस नए आदेश में देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में 11 बजे से दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है। इस दौरान कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी।

11 बजने से पहले अलर्ट कर दिया जाएगा

आदेश के मुताबिक, 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके साथ-साथ पूरे देश में उन दो मिनट के लिए कोई कामकाज या आवाजाही नहीं होगी यानि उस दौरान पूरा देश थम जाएगा। जहां जैसी व्यवस्था है, वहां उस तरीके से 10.59 पर अलर्ट कर दिया जाया करेगा। जिन जगहों पर सायरन की व्यवस्था है, वहां सायरन बजाकर मौन की याद दिलाई जाएगी। कुछ जगहों पर आर्मी गन से फायर करके संदेश दिया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि पहले मौन के दौरान कुछ दफ्तरों में कामकाज चलता रहता था, अब इसको सख्ती से लागू करने का आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला भवन में शाम की प्रार्थना सभा के दौरान गोली मार हत्या कर दी थी। इसके बाद से हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है और बापू को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस मौके पर विशेष श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed