फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Married woman held captive in Dubai rescued with cops' efforts

Thane: दुबई में बंधक बनाकर विवाहिता को बार डांसर बनने के लिए किया मजबूर; पुलिस ने कठिन प्रयासों से बचाई जान

Sun, 08 Dec 2024 10:10 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 08 Dec 2024 10:10 PM IST
सार

मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया कि डांस शो के प्रस्ताव का लालच देकर दुबई में विवाहित महिला को बंधक बना लिया गया था। महिला को बचाने के बाद उसे उसके पति से मिला दिया गया है।

विज्ञापन
Married woman held captive in Dubai rescued with cops' efforts
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X / @DGPMaharashtra

विस्तार

ठाणे जिले की पुलिस ने कई एजेंसियों के साथ समन्वय के बाद दुबई में बंधक बनाई गई एक विवाहित महिला को कठिन प्रयासों से बचाया है। महिला को बचाने के बाद उसे उसके पति से मिला दिया गया है। मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया कि डांस शो के प्रस्ताव का लालच देकर दुबई में विवाहित महिला को बंधक बना लिया गया था। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने एक दिसंबर को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि ठाणे के मुंब्रा की रहने वाली महिला को उसके दोस्त ने कथित तौर पर अच्छे वेतन की पेशकश के साथ स्टेज डांस शो का ऑफर दिया था। जिसके बाद वह 25 नवंबर को दुबई गई थी। बाद में जब वह दुबई पहुंची तो वहां उससे एक क्लब में बार डांसर के रूप काम करने के लिए कहा गया। जिसे उसने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता की स्थिति तब और भी ज्यादा परेशानी वाली हो गई जब उसे दुबई बुलाने वाली महिला और आयोजकों ने पीड़िता से कहा कि उसे अगर वापस जाना है तो उसे ढाईं लाख रुपये देने होंगे। उन्होंने कहा कि उस पर पहले ही 6 से 7 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और उसे खाना तक नहीं दिया गया। पुलिस ने कहा कि इसके बाद महिला किसी तरह अपने पति से संपर्क करने में सफल रही और अपनी आपबीती बताई। शिकायत मिलने के बाद, मुंब्रा पुलिस ने जांच शुरू की और एक सप्ताह के भीतर उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कई एजेंसियों के साथ समन्वय किया। पुलिस ने जोड़े की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए उनकी पहचान उजागर नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed