{"_id":"591ae2c04f1c1be764f23024","slug":"marlow-where-sheena-bora-once-lived-cbi-raids-former-union-minister-p-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI ने क्यों मारा शीना बोरा के बंगले 'Marlow' में छापा, ये है मुख्य वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CBI ने क्यों मारा शीना बोरा के बंगले 'Marlow' में छापा, ये है मुख्य वजह
amarujala.com- Presented by: Abhishek Tiwari
Updated Tue, 16 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
sheena bora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम की मुश्किले बढ़ने वाली हैं। शीना बोरा हत्याकांड से उनके तार जुड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल मर्डर केस शीना बोरा के आरोपी पैरेंट्स पीटर और इंद्राणी मुखर्जी के मुम्बई के वर्ली में स्थित के 'मार्लो' बंगले में सीबीआई ने एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापा मारा। 'मार्लो' शीना बोरा का एक काफी बड़ा एवं बेशकीमती बंगला है। सीबीआई ने यह छापे इसलिए मारे हैं कि क्योंकि इस मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर इनएक्स मीडिया के स्वामित्व वाले पीटर और इंद्राणी मुखर्जी के साथ मिलकर अवैध रुप में विदेशी पूंजी निवेश का आरोप है। यह मामला 2007 का है।
विज्ञापन
इस मामले में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम, पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी के अलावा दो प्राइवेट कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा वित्त मंत्रालय के कुछ अज्ञात कर्मचारियों पर भी केस दर्ज किया गया है। इन सब के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में एफडीआई के लिए भ्रष्टाचार और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
आपको बता दें की इंद्राणी और पीटर मुखर्जी दोनों अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में 2015 से जेल में बंद हैं। सीबीआई मर्डर केस की जांच के साथ पी चिदंबरम के अवैध रूप से की गई विदेशी पूंजी निवेश की भी जांच कर रही है। मामले में एजेंसी के सूत्रों से चिदंबरम के बेटे के बारे में कुछ जानकारी मिली है। जानकारी में चिदंबरम के बेटे कीर्ति के खिलाफ मर्डर की जांच में कुछ आपराधिक तथ्य सामने आए हैं। हालांकि चिदंबरम ने इन आरोपों से इनकार किया है।
बता दें कि मामले में सीबीआई ने अदालत में कहा था कि वह शीना बोरा के नाम में खोले गए सिंगापुर बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी खंगाल रही है। सीबीआई शीना बोरा मर्डर और अवैध धन के ट्रांसफर की जांच कर रही है। मामलें में जांचकर्ताओं ने 23 वर्षीय शीना बोरा की हत्या वित्तीय मकसद से किए जाने से इनकार किया है।
मामले में सीबीआई का कहना है कि चिदंबरम ने मुकेश को 305 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश की अनुमति दी थी। हालांकि एफआईपीबी ने केवल चार करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी । सीबीआई ने बताया है कि चिदंबरम के बेटे कीर्ति को कंपनियों से 3 करोड़ की रिश्वत मिली है।