Margaret Alva: मार्गरेट अल्वा ने भाजपा पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, BSNL ने दर्ज कराई एफआईआर
उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अल्वा ने दावा किया कि आगामी चुनावों में समर्थन मांगने के लिए उन्होंने भाजपा के नेताओं को कॉल किया था, लेकिन कुछ घंटे बाद ही फोन कॉल डायवर्ट होने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने बीएसएनएल और एमटीएनएल को की है। अल्वा ने ट्विटर पर दावा किया कि आगामी चुनावों में समर्थन मांगने के लिए उन्होंने भाजपा के नेताओं को कॉल किया था लेकिन कुछ घंटे बाद ही फोन कॉल डायवर्ट होने लगे।
उन्होंने कहा, भाजपा के लोगों को फोन करने के बाद मेरे मोबाइल पर सभी कॉल डायवर्ट की जा रही हैं और मैं कॉल करने या रिसीव करने में असमर्थ हूं। उन्होंने कहा, अगर मेरा फोन रिस्टोर होता है तो मैं वादा करती हूं कि भाजपा, टीएमसी या बीजद के किसी भी सांसद को फोन नहीं करूंगी।
कई फोन रखते हैं भाजपा सांसद
मार्गरेट अल्वा ने तंज कसते हुए दावा किया कि 'नए' भारत में पार्टी लाइन के नेताओं के बीच यही बातचीत होती है कोई हमेशा उन्हें देख व सुन रहा है। इस डर के मारें पार्टी नेता व सांसद कई फोन रखते हैं और बार-बार नंबर बदलते हैं। आपस में मिलने पर भी फुसफुसाकर बात करते हैं। उन्होंने कहा, यह डर लोकतंत्र को खत्म करता है।
बीएसएनएल ने दर्ज कराई एफआईआर
इस मामले में बीएसएनएल की ओर से जवाब आया है। कहा गया है कि मार्गरेट अल्वा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर उचित कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है।
भाजपा ने किया पलटवार
मार्गरेट अल्वा के आरोपों के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता अजय मिश्र 'टेनी' ने कहा, निराश लोग इस तरह की ही बातें करते हैं। उनका फोन टैप करने से किसी को क्या फायदा होगा? उनकी जीत की कोई संभावना नहीं है। लोग निराशा में ऐसे बयान देते हैं।