फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Marathi Row Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut On BJP MP Nishikant Dubey

Marathi Row: संजय राउत का निशिकांत दुबे पर हमला, कहा- उनको कौन जानता है? CM फडणवीस की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

Tue, 08 Jul 2025 11:06 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 11:06 AM IST
सार

 शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा, यह दुबे है कौन? मैं यहां के हिंदी भाषी नेताओं से अपील करता हूं कि वे दुबे के बयान की निंदा करें। इससे पहले उद्धव ठाकने ने विवादित टिप्पणी को लेकर निशिकांत को 'लकड़बग्घा' करार दिया था।  

विज्ञापन
Marathi Row Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut On BJP MP Nishikant Dubey
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के हालिया बयान पर  शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बाद सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ठाकने ने विवादित टिप्पणी को लेकर निशिकांत को 'लकड़बग्घा' करार दिया। वहीं संजय राउत ने भी कहा, यह दुबे है कौन? मैं यहां के हिंदी भाषी नेताओं से अपील करता हूं कि वे दुबे के बयान की निंदा करें। 
विज्ञापन


संजय राउत ने पूछा- यह दुबे है कौन?
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, पहले तो यह बताओ कि यह दुबे है कौन? मैं यहां के हिंदी भाषी नेताओं से अपील करता हूं कि वे दुबे के बयान की निंदा करें। जब आप ऐसा करेंगे, तभी मैं मानूंगा कि आप महाराष्ट्र से हैं। 
विज्ञापन


संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी कैबिनेट की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, "जब एक बीजेपी सांसद मराठी लोगों के खिलाफ बयान दे रहा है, तब राज्य का मुख्यमंत्री और उसकी पूरी कैबिनेट चुप क्यों है? यह कैसा मुख्यमंत्री है? जिसे छत्रपति शिवाजी महाराज और बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता ने एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, खुद को डुप्लीकेट शिवसेना का नेता मानने वाले एकनाथ शिंदे को अपनी दाढ़ी कटवा लेनी चाहिए। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें जाकर मोदी और शाह से पूछना चाहिए कि महाराष्ट्र में क्या हो रहा है। महाराष्ट्र में हिंदीभाषी लोगों पर कभी हमले नहीं हुए... दुबे को सही करना देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार की जिम्मेदारी है।


ऐसे कई लकड़बग्घे हैं जो विवाद पैदा कर रहे हैं- उद्धव
इससे पहले उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि छोड़ो दुबे बिबे... ऐसे कई लकड़बग्घे हैं जो विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे यहां सब खुश हैं, इनके पास ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हमारी महाराष्ट्र की जनता सब जानती है।

ठाकरने कहा कि 'हम हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन कुछ लोग मराठी लोगों की तुलना पहलगाम के आतंकवादियों से कर रहे हैं- असली मराठी विरोधी वही लोग हैं। ये लोग ना तो मराठियों का भला चाहते हैं और ना ही हिंदुओं को बचा सकते हैं। ये हमेशा उन लोगों के साथ खड़े रहते हैं जो मराठी समाज के साथ अन्याय करते हैं। पहले जो असली भाजपा थी, जिसने शिवसेना के साथ गठबंधन किया था - अब वो भाजपा खत्म हो गई है। अब हम (विपक्षी दल) एक साथ आ गए हैं, और तभी से ये लोग गुस्से में हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed