फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Marathas from Marathwada with Nizam-era records to get Kunbi caste certificates: CM Eknath Shinde

महाराष्ट्र: 'निजाम युग के दस्तावेज वाले मराठवाड़ा के मराठों को मिलेगा कुनबी जाति प्रमाण पत्र', शिंदे का एलान

Wed, 06 Sep 2023 10:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 06 Sep 2023 10:12 PM IST
सार

Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को फैसला किया कि मराठवाड़ा क्षेत्र से आने वाले उन मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जिनके पास निजाम काल के राजस्व या शैक्षिक दस्तावेज हैं।

विज्ञापन
Marathas from Marathwada with Nizam-era records to get Kunbi caste certificates: CM Eknath Shinde
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को फैसला किया कि मराठवाड़ा क्षेत्र से आने वाले उन मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जिनके पास निजाम काल के राजस्व या शैक्षिक दस्तावेज हैं, जो उन्हें कुनबी (कृषि से जुड़ा समुदाय) के रूप में मान्यता देते हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिंदे ने क्या कहा
कुनबी को राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत वर्गीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मराठवाड़ा में मराठा समुदाय से जुड़े जिन लोगों के निजाम युग के राजस्व और शिक्षा के दस्तावेजों में कुनबी होने का जिक्र किया गया है, उन्हें कुनबी प्रमाण पत्र मिलेगा। मराठवाड़ा क्षेत्र महाराष्ट्र का हिस्सा बनने से पहले पूर्ववर्ती हैदराबाद साम्राज्य का हिस्सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने में रिपोर्ट सौंपेगी समिति
शिंदे ने कहा कि न्यायाधीश संदीप शिंदे (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति निजाम युग के दस्तावेजों में कुनबी कहे जाने वाले मराठा समुदाय के सदस्यों को जाति प्रमाण पत्र देने के लिए कानूनी और प्रशासनिक ढांचे सहित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का निर्धारण करेगी। समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन

समिति के सदस्यों में ये होंगे शामिल
अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व), प्रधान सचिव (कानून और न्याय), और संबंधित जिलों (मराठवाड़ा में) के कलेक्टर इस समिति के सदस्य होंगे। औरंगाबाद के संभागीय आयुक्त समिति के सदस्य सचिव होंगे।

मनोज जरांगे की भूख हड़ताल जारी
जालना जिले में पिछले आठ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे मांग कर रहे हैं कि मराठवाड़ा में मराठाओं को पुराने रिकॉर्ड के आधार पर कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए। जरांगे ने कहा कि वह गुरुवार सुबह 11 बजे अपनी भूख हड़ताल जारी रखने पर फैसले की घोषणा करेंगे।

लाठीचार्ज के बीच की मुख्यमंत्री ने यह घोषणा
जिले में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज के मद्देनजर राज्य भर में मराठा समुदाय के सदस्यों के विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार मराठाओं को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed