{"_id":"5f6bcb8d8ebc3eded5524ac8","slug":"maratha-samaj-announce-to-warn-of-maharashtra-band-on-10-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठा समाज ने 10 अक्तूबर को दी महाराष्ट्र बंद की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मराठा समाज ने 10 अक्तूबर को दी महाराष्ट्र बंद की चेतावनी
Thu, 24 Sep 2020 03:56 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Sep 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
मराठा किसान रैली
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आक्रामक हुए मराठा समाज ने 10 अक्तूबर को महाराष्ट्र बंद की चेतावनी दी है। बुधवार को कोल्हापुर में मराठा समाज की तरफ से आयोजित गोलमेज परिषद में महाराष्ट्र बंद की घोषणा की गई।
विज्ञापन
हालांकि राज्य सरकार की ओर से मराठा आंदोलन टालने के लिए लगभग 1210 करोड़ की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी गई है। लेकिन लगता है मराठा समुदाय इससे संतुष्ट नहीं है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मराठा आरक्षण पर रोक लगाए जाने के बाद से ही राज्य में मराठा समाज लामबंद हैं। जगह-जगह आंदोलन हो रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को गोलमेज परिषद में राज्य के 29 जिलों से मराठा समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस परिषद में मराठा आरक्षण पर लगी रोक को हटाने समेत समाज की विभिन्न मांगों को लेकर 15 प्रस्ताव मंजूर किए गए।
विज्ञापन