फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha reservation Ashok Chavan meets NCP chief Sharad Pawar in Mumbai

मराठा आरक्षण पर अंतरिम रोक हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, अशोक चव्हाण ने शरद पवार से की मुलाकात

Mon, 21 Sep 2020 05:50 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Sep 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Maratha reservation Ashok Chavan meets NCP chief Sharad Pawar in Mumbai
Maharashtra Minister & Congress leader Ashok Chavan - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर भड़की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। इसी मामले को लेकर सोमवार को मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने मुंबई में राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। चव्हाण ने कहा कि 'मराठा आरक्षण को लेकर अंतरिम रोक हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा भी की है।'

विज्ञापन

 


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण पर अंतरिम रोक लगा दी है। ठाकरे सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रोक को हटाने की मांग की है। मराठा आरक्षण पर अंतरिम रोक लगाने के लिए ठाकरे सरकार की आलोचना की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जल्द ही इसका रास्ता निकालने का वादा किया और यह भी कहा कि हम मराठा भाइयों की मांगों के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मराठा समुदाय के आरक्षण पर अंतरिम रोक लगा दी और मामले को सुनवाई के लिए एक बड़ी पीठ को भेज दिया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निलंबन के फैसले से पैदा हुई दरार को सुलझाने के लिए विपक्ष के साथ कुछ दिन पहले एक बैठक की थी। बैठक में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और प्रवीण दरेकर के साथ उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, श्रम मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री अनिल परब शेखर जयप्रकाश शामिल हुए थे। सभी पार्टियों ने फैसला लिया था कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस पर संतोष व्यक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed