मराठा आरक्षण पर अंतरिम रोक हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, अशोक चव्हाण ने शरद पवार से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर भड़की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। इसी मामले को लेकर सोमवार को मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने मुंबई में राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। चव्हाण ने कहा कि 'मराठा आरक्षण को लेकर अंतरिम रोक हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा भी की है।'
Maharashtra Minister & Congress leader Ashok Chavan meets NCP chief Sharad Pawar in Mumbai. He says, "A petition has to be filed in Supreme Court for vacating its interim order (on Maratha reservation). The Chief Minister has discussed the matter with senior leaders." pic.twitter.com/YeDlEdLai7
— ANI (@ANI) September 21, 2020विज्ञापन
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण पर अंतरिम रोक लगा दी है। ठाकरे सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रोक को हटाने की मांग की है। मराठा आरक्षण पर अंतरिम रोक लगाने के लिए ठाकरे सरकार की आलोचना की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जल्द ही इसका रास्ता निकालने का वादा किया और यह भी कहा कि हम मराठा भाइयों की मांगों के साथ खड़े हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने मराठा समुदाय के आरक्षण पर अंतरिम रोक लगा दी और मामले को सुनवाई के लिए एक बड़ी पीठ को भेज दिया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निलंबन के फैसले से पैदा हुई दरार को सुलझाने के लिए विपक्ष के साथ कुछ दिन पहले एक बैठक की थी। बैठक में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और प्रवीण दरेकर के साथ उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, श्रम मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री अनिल परब शेखर जयप्रकाश शामिल हुए थे। सभी पार्टियों ने फैसला लिया था कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस पर संतोष व्यक्त किया था।