फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha quota activist Jarange withdraws his indefinite fast after 17 days

Maharashtra: मनोज जरांगे ने 17 दिन बाद वापस लिया अनशन, बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के आरोप में मामला भी दर्ज

Tue, 27 Feb 2024 08:38 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Feb 2024 08:38 AM IST
सार

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 17 दिन बाद अपना अनशन वापस ले लिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के तहत मराठों के लिए आरक्षण की मांग के लिए आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Maratha quota activist Jarange withdraws his indefinite fast after 17 days
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपना सत्रह दिन का अनशन वापस ले रहे हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक महाराष्ट्र सरकार ऐसे लोगों के परिवार के सदस्यों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं कर देती, तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। 

विज्ञापन

पिछले हफ्ते राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों न सर्वसम्मति से शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए दस फीसदी अलग से आरक्षण प्रदान करने वाला एक विधेयक पारित किया था। जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में दस फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जरांगे ने इसका स्वागत किया था। हालांकि, उन्होंने मराठों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत आरक्षण देने की मांग की और अपना अनशन जारी रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरांगे ने कहा, "मैं आज अपना अनशन टाल रहा हूं। लेकिन तीन से चार युवा यहां बैठे रहेंगे। वे हमारी मांगों को लेकर रोज रोजा रखेंगे। मैं कुछ गांवों का दौरा करूंगा और उन्हें अपने अपना रुख स्पष्ट करूंगा। वे यहां अंतरवाली सराटी गांव में मुझसे मिलने नहीं आ सके, क्योंकि गृह विभाग ने पाबंदियां लगाई थीं।"

विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन को लेकर उनके खिलाफ दर्ज कई पुलिस शिकायतों के बारे में पूछे जाने पर वह बेफिक्र नजर आए। उन्होंने कहा, अगर वे मेरे खिलाफ मुकदमा चलाना चाहते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन (ऐसा करके) वे मुसीबत को आमंत्रित करेंगे। लोग आक्रोशित होंगे और मुख्यमंत्री व राज्य के गृहमंत्री को परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अब फैसला उनके हाथ में है।  

आरक्षण कार्यकर्ता ने एक दिन पहले उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फडणवीस उन्हें मारना चाहते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जरांगे को चेतावनी देते हुए कहा कि वह राज्य सरकार के धैर्य की परीक्षा न लें। 

जरांगे और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं, बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और बीड जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़कों को बाधित करने के आरोप में जरांगे और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि दोनों ही मामलों में जरांगे मौके पर मौजूद नहीं थे। लेकिन उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, क्योंकि उनकी अपील पर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे थे। अधिकारी ने बताया कि करीब 80 लोगों पर गैरकानूनी रूप से एकत्र होने, बीड में 25 जगहों पर ट्रैफिक जाम लगवाने, एक लोकसेवक को गलत तरीके से रोकने और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उन पर आईपीसी की धारा 341, 143, 145,149,188 के तहत भी केस दर्ज किए गए हैं। 

अंबाद तालुका में कर्फ्यू, 3 जिलों में कुछ देर के लिए नेट निलंबित
इस बीच जालना जिले के अंबाद तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां जारांगे 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। इसके अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालना, छत्रपति संभाजीनगर और बीड जिलों में सोमवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed