फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha quota: Activist Jarange warns of fresh agitation from Oct 25 if demands are not met

Maratha Reservation: '25 अक्तूबर को फिर से करेंगे आंदोलन', मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे की चेतावनी

Sat, 21 Oct 2023 05:16 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकलुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकलुज Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 05:16 PM IST
सार

सोलापुर जिले के अकलूज में पत्रकारों से बात करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा, मराठा समुदाय को नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने के लिए महाराष्ट्र सरकार को उनका अल्टीमेटम 24 अक्तूबर तक है।

विज्ञापन
Maratha quota: Activist Jarange warns of fresh agitation from Oct 25 if demands are not met
मनोज जरांगे - फोटो : Social Media

विस्तार

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। समाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के एक एलान ने फिर से महाराष्ट्र में आरक्षण की राजनीति को हवा दे दी है। शनिवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि समुदाय की मांगे पूरी नहीं होने पर 25 अक्तूबर को फिर से वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


सोलापुर जिले के अकलूज में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, मराठा समुदाय को नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने के लिए महाराष्ट्र सरकार को उनका अल्टीमेटम 24 अक्तूबर तक है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि सरकार क्या कर रही है। रविवार को हम अपनी अगली कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने के लिए जालना के अंतरवाली गांव में एक बैठक करेंगे। सरकार मराठा समुदाय के शांतिपूर्ण आंदोलन का सामना नहीं कर पाएगी। 29 अगस्त को जालना के अंतरवाली सराती में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के बाद जरांगे ने मराठा आरक्षण आंदोलन को राज्य की राजनीति के केंद्र में ला दिया। हालांकि जरांगे ने 14 सितंबर को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे मुलाकात की और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाएगी।
विज्ञापन


उस वक्त बोलते हुए जरांगे ने कहा था कि आंदोलनकारियों ने मराठों के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए राज्य को एक महीने का समय दिया है। तब उन्होंने समुदाय के लिए आरक्षण की घोषणा करने के लिए सरकार के लिए 24 अक्तूबर की समय सीमा तय की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed