फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha movement violent in Maharashtra, many injured

महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग को लेकर भड़के मराठा, हिंसक हुआ आंदोलन

Tue, 24 Jul 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 24 Jul 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
Maratha movement violent in Maharashtra, many injured
शिवसेना सांसद जान बचाकर भागे

महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा भड़क उठे है। मराठा आंदोलनकारियों में से एक शख्स के नदी में कूदकर खुदकुशी के विरोध में बुलाए गया महाराष्ट्र बंद मंगलवार को हिंसक हो गया है।  महाराष्ट्र बंद के दौरान राज्य के कई जिलों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई।

विज्ञापन


 मराठा आंदोलन का सर्वाधिक असर मराठवाड़ा में रहा। औरंगाबाद में प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और सड़क पर खड़े ट्रकों में आग लगा दी। यहां स्कूल- कालेज ऐहतियातन बंद रखें गए और इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई। औरंगाबाद में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस सिपाही श्याम लक्ष्मण पाठगावकर (50) का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया।इस बीच मंगलवार को दो और युवकों ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। 
विज्ञापन




वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में अपने सिर मुंडवा लिए। मराठा आंदोलन उग्र होने के कारण उस्मानाबाद शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। परभणी में आंदोलनकारियों ने ट्रेन रोक दी और सड़क को अवरुद्ध कर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों को भी आग के हवाले कर दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने युवक शिंदे की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार मराठा समाज की मांग पर गंभीर है और उनकी मांग पूरा करने के लिए प्रयत्नशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना सासद खैरे से धक्कामुक्की, गाड़ी में तोड़फोड़

औरंगाबाद में स्थानीय लोगों ने शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे की गाड़ी पर हमला कर दिया। कुछ लोगो ने सांसद के साथ धक्कामुक्की भी की और गुस्साई भीड़ ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। सांसद के साथ यह घटना उस समय हुई जब वे गोदावरी में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक काकासाहेब शिंदे के दाह-संस्कार में हिस्सा लेने जा रहे थे।


हिंसा से कुछ हासिल नही होगा- पाटिल

महाराष्ट्र के राजस्वमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने मराठा समाज से संयम रखने की अपील करते हुए कहा है कि हिंसा से कुछ हासिल नही होगा। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।जब तक पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट नही आ जाती तब तक सरकार कुछ नही कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि मराठा आंदोलन में कुछ  ऐसे लोग घुस आए है जो महाराष्ट्र को अस्थिर करना चाहते है। वही, शिवसेना नेता व उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि मराठा आरक्षण का निर्णय जल्दबाजी में नही लिया जा सकता।

आज मुम्बई बंद
मराठा क्रांति मोर्चा ने महाराष्ट्र बंद के बाद बुधवार को मुम्बई बंद का एलान किया है। मराठा मोर्चे ने मंगलवार को मुम्बई, पुणे, सतारा और सोलापुर को बंद से अलग रखा था। मंगलवार को दादर में मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक कर मराठा मोर्चा के मुम्बई समन्वयक वीरेंद्र पवार ने कहा कि बुधवार को मुंबई सहित ठाणे, नवी मुम्बई और पालघर बंद रखा जाएगा। इसके मद्देनजर मुम्बई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed