फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maratha Kranti Morcha leaders meets to CM Devendra Fadnavis, Maratha Reservation is main demand

मराठा आरक्षण: मुंबई में विशाल रैली के आगे झुकी सरकार, CM ने बैकवर्ड कमीशन को भेजा मामला

Wed, 09 Aug 2017 06:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
Maratha Kranti Morcha leaders meets to CM Devendra Fadnavis, Maratha Reservation is main demand
देवेंद्र फडनवीस से मिलते प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि - फोटो : ANI
मराठा क्रांति मोर्चा के नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात की। इस दौरान कई अन्य दलों के नेता भी मौजूद रहे। सरकारी नौकरियों में मराठा लोगों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा शांतिपूर्ण मार्च करते हुए मुंबई पहुंचे थे।  इतनी भारी संख्या में लोगों के पहुंचने से पूरे मुंबई में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


सीएम देवेंद्र फडनवीस ने मराठा आंदोलन को लेकर कहा कि इस मामले को बैकवर्ड क्लास कमीशन को भेज दिया गया है। वो मराठा समुदाय को आरक्षण देने को लेकर सभी संभावनाओं पर विचार करेगी। मराठा आंदोलनकारियों से मुलाकात से पहले सभी जिलों के लिए 5 करोड़ रुपयों की घोषणा की। इस धन से मराठा समुदाय के बच्चों के हॉस्टल बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


 


मराठा आंदोलन से बेहाल मुंबई, सड़कों पर निकला हुजूम, विधानसभा के बाहर शिवसेना का प्रदर्शन

देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात के समय अन्य दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
 


मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ मुंबई में बुधवार को होने वाले मार्च की वजह से शहर में जगह-जगह जाम लग गया। जाम के चलते शहर के लोगों को काफी परेशानी हुई। बता दें कि पांच लाख मराठा 11 बजे से आरक्षण और अहमदनगर जिले के कोपार्डी में हुए गैंगरेप व हत्या के आरोपियों को मौत की सजा देने के लिए शांतिपूर्ण मार्च करेंगे। आंदोलन के चलते जेजे फ्लाईओवर पर लोगों का हुजूम जमा हो गया था। 

इस आंदोलन से शिवसेना भी जुड़ चुकी है। शिवसेना विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए आंदोल किया। 
 

Mumbai: Shiv Sena MLAs protest outside Maharashtra Assembly demanding reservation for Maratha community pic.twitter.com/6A4Dxrxzdu

— ANI (@ANI) August 9, 2017

मार्च के चलते स्कूल किए गए बंद
मराठा मार्च के चलते पूरे शहर के स्कूलों को बंद कर दिया गया। जिस रास्ते पर इस मार्च को निकालना था, उन रास्तों को भी सुबह से ही बंद कर दिया गया था।
 

Maratha community to take out rally in Mumbai today to demand for reservation. pic.twitter.com/bpedLHIAgc

— ANI (@ANI) August 9, 2017
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed