फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha Andolan Sangeeta accuses Manoj Jarange collusion with Sharad Pawar

Maratha Andolan: मराठा आंदोलन में फूट, संगीता ने मनोज जरांगे पर लगाए शरद पवार के साथ मिली भगत के आरोप

Fri, 23 Feb 2024 05:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 23 Feb 2024 05:54 AM IST
सार

वानखेडे बृहस्पतिवार को कहा कि मनोज जरांगे के पीछे एनसीपी संस्थापक शरद पवार का हाथ है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से मांग की कि जालना जिले के अंतरवाली सराटी में हुए दंगे की जांच कराई जाए। संगीता वानखेडे ने कहा, मनोज जरांगे पाटिल वही करते हैं, जो शरद पवार कहते हैं।

विज्ञापन
Maratha Andolan Sangeeta accuses Manoj Jarange collusion with Sharad Pawar
मनोज जारांगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल के सहयोगियों ने ही उन पर हमला बोलना शुरू कर दिया है, जिससे आंदोलन में फूट पड़ गई है। अजय बारस्कर महाराज के बाद मराठा आंदोलन से जुड़ी संगीता वानखेडे ने मनोज जरांगे पर गंभीर आरोप लगाए है।

विज्ञापन

वानखेडे बृहस्पतिवार को कहा कि मनोज जरांगे के पीछे एनसीपी संस्थापक शरद पवार का हाथ है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से मांग की कि जालना जिले के अंतरवाली सराटी में हुए दंगे की जांच कराई जाए। संगीता वानखेडे ने कहा, मनोज जरांगे पाटिल वही करते हैं, जो शरद पवार कहते हैं। शरद पवार की पार्टी खत्म हो चुकी है। इसलिए वे मनोज जरांगे के माध्यम से वोटबैंक तैयार करना चाहते हैं। इसलिए यह आंदोलन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, मनोज जरांगे सभी के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन शरद पवार के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहते। संगीता ने कहा कि सरकार जांच कराए कि दंगे हुए या मराठा आरक्षण के नाम पर दंगे कराए गए। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था।

विज्ञापन

सरकार ने मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव पारित किया है। उसके बाद आंदोलन का क्या औचित्य है। उन्होंने सवाल किया कि 10 फरवरी को चौथी बार अनशन पर बैठने से पहले मनोज जरांगे पाटिल को किसका फोन आया था, इसका खुलासा करें। दरअसल, अजय बारस्कर का भी निशाना शरद पवार की ही तरफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed