फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha activist Jarange Patil threatens stir to state goverment maharashtra news in hindi

Maharashtra: 'जरूरत पड़ने पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव', मराठा आरक्षण पर जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन फिर शुरू

Sat, 08 Jun 2024 02:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 08 Jun 2024 02:32 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी देते हुए मनोज जरांगे ने कहा कि उन्हें मराठा आरक्षण को लेकर फिर से प्रदर्शन शुरू करने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Maratha activist Jarange Patil threatens stir to state goverment maharashtra news in hindi
मनोज जरांगे - फोटो : ANI

विस्तार

कार्यकर्ता मनोज जरांगे पिछले एक साल से मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद जरांगे ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य सरकार को मराठा समुदाय के लिए सरकारी नौकरियां और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। जरांगे ने शनिवार को फिर से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। 
विज्ञापन


राज्य सरकार को जरांगे की चेतावनी 
राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए जरांगे ने कहा कि उन्हें मराठा आरक्षण को लेकर फिर से प्रदर्शन शुरू करने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह आगामी विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
विज्ञापन


जरांगे ने जालना के अंतरवाली सराटी से सुबह साढ़े 10 बजे अपने आंदोलन का नया दौर शुरू किया। हालांकि, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था। बता दें कि मनोज जरांगे 2023 के अगस्त से नवंबर तक जालना जिले के अंतरवाली सराटी में अनशन पर बैठे थे। सरकार द्वारा मराठा समुदाय को आरक्षण देने का वादा करने के बाद उन्होंने आंदोलन स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल के अंत में होगा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 
महाराष्ट्र में कुंबी समुदाय को ओबीसी श्रेणी में रखा गया है और मनोज जरांगे मराठा समुदाय के लिए कुंबी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं, जिससे कि उन्हें आरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से मराठा आरक्षण मुद्दे को समाधान करने की मांग की थी।


बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। जरांगे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगामी राज्य चुनाव में महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed