{"_id":"62c95a5f0cd06c16be714f03","slug":"maoist-hideout-busted-at-odisha-chhattisgarh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maoist: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी ठिकाने का भंडाफोड़, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maoist: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी ठिकाने का भंडाफोड़, सर्च ऑपरेशन जारी
Sat, 09 Jul 2022 04:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 09 Jul 2022 04:07 PM IST
सार
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार सुबह करीब 10.10 बजे 60-80 माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। मौजूद माओवादियों में मुरली उर्फ संग्राम रेड्डी, देबजी, जयराम उर्फ छलपति और कार्तिक उर्फ दशरू शामिल थे।"
विज्ञापन
माओवादियों के साथ सुरक्षाबलों की हुई मुठभेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद एक माओवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। हालांकि नुआपाड़ा जिले के बोडेन थाना क्षेत्र के पटधारा रिजर्व फॉरेस्ट स्थित शिविर से कुछ महिला कार्यकर्ताओं सहित 60 से अधिक माओवादी भागने में सफल रहे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सुरक्षालों ने इलाके में की छापेमारी
उन्होंने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ ने गुरुवार को इलाके में छापेमारी की।
माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर चलाईं गोलियां
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार सुबह करीब 10.10 बजे 60-80 माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं।" उन्होंने बताया कि मौजूद माओवादियों में मुरली उर्फ संग्राम रेड्डी, देबजी, जयराम उर्फ छलपति और कार्तिक उर्फ दशरू शामिल थे।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
उन्होंने कहा कि बल पीछे हटा लेकिन एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद माओवादी जंगल में भाग गए। अधिकारी ने शनिवार दोपहर बताया, "सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।" उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ और यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि कोई माओवादी घायल हुआ है या नहीं।
ठिकाने से बरामद हुई ये सामग्री
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को शिविर में कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियों और गर्भावस्था परीक्षण किट के पैकेट मिले।