{"_id":"66cb1c04529f6d8de4069130","slug":"many-senior-posts-lying-vacant-in-assam-police-running-short-of-over-2-250-vehicles-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम पुलिस में कई वरिष्ठ पद खाली, 2250 से अधिक वाहनों की कमी; सरकारी दस्तावेजों से हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम पुलिस में कई वरिष्ठ पद खाली, 2250 से अधिक वाहनों की कमी; सरकारी दस्तावेजों से हुआ खुलासा
Sun, 25 Aug 2024 05:26 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:26 PM IST
सार
Assam: सरकारी आंकड़ों में खुलासा हुआ है कि राज्य पुलिस बल अपनी जरूरत की तुलना में केवल 70 फीसदी वाहनों के साथ काम कर रही है। इससे पुलिस की कार्यक्षमता पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
असम पुलिस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम पुलिस इस समय विभिन्न वरिष्ठ स्तर के पदों पर अधिकारियों की कमी का सामना कर रही है। आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जैसे प्रमुख पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों में खुलासा हुआ है कि राज्य पुलिस बल अपनी जरूरत की तुलना में केवल 70 फीसदी वाहनों के साथ काम कर रही है। इससे पुलिस की कार्यक्षमता पर असर पड़ रहा है। असम पुलिस में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 79,852 है। जिसमें असम पुलिस रेडियो संगठन (एपीआरओ) के 4,835 कर्मी शामिल हैं। यह जरूरी कार्यबल का 15.64 फीसदी है। अभी तीन एडीजीपी, तीन आईजी और नौ डीआईजी के पद खाली हैं। इसके अलावा, 68 एएसपी, 146 डीएसपी के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
असम पुलिस को अपनी प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए 7,800 वाहनों की जरूरत है। फिलहाल पुलिस के पास 5,543 वाहन हैं। जिनमें से 1,413 किराए पर हैं और बाकी सरकारी हैं। इस स्थिति में असरम पुलिस को अभी भी 2,257 वाहनों की कमी है। राज्य सरकार हर साल किराए के वाहनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। सरकार 2016 से लेकर अब तक कुल 412.79 करोड़ रुपये का किराया चुका चुकी है और 2024 में ही 53.8 करोड़ रुपये का किराया चुकाया है।
असम पुलिस के पास 336 पुलिस थाने और 295 आउटपोस्ट हैं। जिनमें से एक थान और 15 आउटपोस्ट निष्क्रिय हैं। अभी नौ थाने और 17 आउटपोस्ट किराए की जगह से चल रहे हैं। जबकि 326 थाने और 263 आउटपोस्ट के पास स्थायी भवन हैं।