फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many people including students and professors at the IIM Ahmedabad and IIT Gandhinagar tested positive for COVID19

गुजरात : आईआईएम अहमदाबाद और आईआईटी गांधीनगर में कोरोना विस्फोट, छात्र एवं शिक्षक समेत 65 लोग संक्रमित

Sun, 28 Mar 2021 12:47 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 28 Mar 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
Many people including students and professors at the IIM Ahmedabad  and IIT Gandhinagar tested positive for COVID19
आईआईएम अहमदाबाद - फोटो : social media

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर से दो प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएम-अहमदाबाद और आईआईटी-गांधीनगर काफी प्रभावित हुए हैं और इन दो संस्थानों में सक्रिय मामलों की संख्या दोहरे अंकों में है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद में इस समय संक्रमण के 40 मरीज हैं जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-गांधीनगर में 25 मरीज हैं।

विज्ञापन


आईआईएम-गांधीनगर ने एक बयान में कहा कि 12 मार्च तक कुछ मामलों को छोड़कर आईआईएम-अहमदाबाद का परिसर लगभग कोरोना मुक्त था। लेकिन इसके बाद संक्रमित विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी। इनमें से कई में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। बयान में बताया गया कि संक्रमण के शुरुआती पांच मामले 12-13 मार्च को सामने आए थे। अहमदाबाद नगर निगम के उप स्वास्थ्य अधिकारी मेहुल आचार्य ने बताया कि संस्थान में जांच के दौरान 22 विद्यार्थी और एक प्रोफेसर संक्रमित पाए गए थे और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है। बाद में फिर 17 अन्य व्यक्ति संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


आईआईएम-अहमदाबाद ने एक बयान में कहा कि संक्रमित पाए गए विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी गई। आईआईएम-अहमदाबाद सभी विद्यार्थियों और वहां रहने वाले लोगों की निशुल्क आरटी-पीसीआर जांच कर रही है और नए मामलों के मद्देनजर जांच की गति बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीनगर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। संस्थान के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पिछले कुछ दिनों में 25 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए। उन्हें पृथक-वास में रखा गया है और चिकित्सा टीम उनका ध्यान रख रही है। अब तक संकाय के सदस्य या कर्मी संक्रमित नहीं पाए गए हैं।


गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 2,190 नए मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले है। राज्य में इस समय 10,134 मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed