फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many leaders wishes to Rahul Gandhi on social media on his Birthday

जन्मदिन का तोहफा: राहुल गांधी को बताया 'इंटेलिजेंट', 'विपरित धाराओं का रुख मोड़ने' और 'धोखे व साजिश' से दूर रहने वाला

Sat, 19 Jun 2021 07:06 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 19 Jun 2021 07:06 PM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर राहुल ने इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को 'सेवा दिवस' मनाते हुए जरूरतमंद लोगों को राशन, मेडिकल किट और मास्क वितरित किए...

विज्ञापन
Many leaders wishes to Rahul Gandhi on social media on his Birthday
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 'राहुल गांधी' शनिवार को 51 साल के हो गए हैं। ट्विटर पर सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस के अलावा और कई दूसरे दलों के प्रमुख नेताओं ने भी राहुल को बधाई दी। कई नेताओं को जन्मदिन के बहाने राहुल को सीख भी दे डाली। इसमें किसी ने राहुल को इंटेलिजेंट बताया तो कोई बोला कि वे 'विपरित धाराओं का रुख मोड़ सकते हैं। कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता ने लिखा, उनका नेतृत्व 'धोखे व साजिश' की राजनीति से दूर रहता है। दूसरे एक नेता ने अपने बधाई संदेश में लिखा, राहुल गरीबों और दलितों के कल्याण का सदैव ध्यान रखते हैं।  

विज्ञापन


तकरीबन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने राहुल को जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेसियों में से कुछ ही नेता ऐसे थे, जिनके बधाई संदेश में गंभीर सीख छिपी थी। भाजपा एवं दूसरे दलों के नेताओं ने औपचारिकताओं वाले संदेश भेजे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बधाई संदेश में लिखा, नफरतों के बीच मोहब्बत की बात, भय के बीच निडर होने की बात, तार-तार होती राजनीतिक शुचिता के बीच मूल्यों की बात...आसान नहीं होता विपरित धाराओं के बीच खड़े होकर उनका रुख मोड़ना, लेकिन समझौतों से ऊपर की यही राजनीति आपको 'राहुल गांधी' बनाती है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में कांग्रेस पार्टी और देश की मौजूदा राजनीतिक स्थितियों में राहुल गांधी का स्थान तय कर दिया है। उनका मतलब साफ है कि राहुल गांधी को ही पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। वे भाजपा का मुकाबला कर सकते हैं। राहुल गांधी के खिलाफ पार्टी के भीतर उठ आवाजों को लेकर भूपेश बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है, 'लेकिन समझौतों से ऊपर की यही राजनीति आपको 'राहुल गांधी' बनाती है'। इसका अर्थ है कि राहुल के खिलाफ पार्टी में जी 23 का जो समूह काम कर रहा है, वह अपने मकसद में कामयाब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर राहुल ने इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को 'सेवा दिवस' मनाते हुए जरूरतमंद लोगों को राशन, मेडिकल किट और मास्क वितरित किए हैं। पार्टी के विभिन्न संगठनों एवं विभागों को पत्र लिखकर कहा गया था कि वे राहुल गांधी के जन्मदिन पर किसी तरह का जश्न नहीं मनाएं। होर्डिंग या पोस्टर न लगाएं। अपने पास उपलब्ध संसाधन का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल जी गरीबों और वंचितों के कल्याण को लेकर बहुत फिक्रमंद रहते हैं'। मैं उनके प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित राशत एवं राहत सामाग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित की। पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा, 'राहुल जी एक सच्चे नेता हैं जो सच्चाई, ईमानदारी, करुणा और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करते हैं। वह ऐसे नेता हैं जिनके लक्ष्य से ज्यादा सही रास्ते का होना महत्वपूर्ण है। पवन कुमार बंसल ने लिखा, राहुल गांधी इंटेलिजेंट हैं। जानकार हैं और स्पष्टवादी हैं। उनकी अनुभूति और कार्यशैली के बीच कोई अंतर नहीं है। उनका नेतृत्व 'धोखे व साजिश' की राजनीति से दूर रहने का संदेश देता है। यानी वे इस तरह के बदलाव के समर्थक हैं। पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संदेश में लिखा, वायनाड से सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की मंगलकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं प्रफुल्लित जीवन के लिए कामना करता हूं। खास बात ये है कि राहुल गांधी को बधाई देने वाले अधिकांश नेताओं ने अपने संदेश में यह नहीं लिखा है कि वे कहां से सांसद हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संदेश में यह बात लिखी है। इन्हीं की पार्टी के सीनियर नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा है, राहुल गांधी को शुभकामनाएं, भगवान उनका स्वास्थ्य अच्छा रखे और वे लंबा जीवन जीयें।


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। तेजस्वी यादव, सीएम शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, अरविंद केजरीवाल, बॉक्सर विजेंद्र सिंह व सीएम एमके स्टालिन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, सचिन पायलट और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) के नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा, 'राहुल गांधी जी एक अच्छे इंसान और मानवीय एवं समावेशी समाज को लेकर बहुत प्रतिबद्धित हैं। मैं उन्हें जन्मदिन की बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि उनका नजरिया और संवेदनशीलता हमारे चारों तरफ मौजूद संकीर्णता को पराजित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed