फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many killed several injured as bus with 40 onboard collides with truck in Gujarat Kachchh

Gujarat Accident: मुंद्रा के पास एक ट्रक और बस की टक्कर; सात लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Fri, 21 Feb 2025 02:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Feb 2025 02:07 PM IST
सार

हादसा केरा मुंद्रा रोड पर हुआ। सातों लोगों ने टक्कर के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Many killed several injured as bus with 40 onboard collides with truck in Gujarat Kachchh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गुजरात के कच्छ में शुक्रवार को 40 लोगों को ले जा रही एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सातों लोगों ने टक्कर के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। हादसा केरा मुंद्रा रोड पर हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधीक्षक भुज कच्छ (पश्चिमी) ने बताया कि हादसे में 30 से अधिक घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात ट्रक से टकरा गई थी। हादसा गुजरात के दाहोद जिले में राजमार्ग पर हुआ था। हादसे में वैन सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारी ने बताया था कि दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई। 10 तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि मारे गए लोग भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद जिले के धोलका के निवासी थे। अधिकारी ने बताया था, 'तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे। एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।' 
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जासुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई थी।

यूपी के इटावा में भी दुर्घटना
इससे पहले दिन में उत्तर प्रदेश के इटावा में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार रात को हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ था।


कर्नाटक के पांच लोगों की मौत
वाराणसी के रूपापुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। यह हादसा एक लॉरी और क्रूजर जीप के बीच टक्कर के कारण हुआ। कर्नाटक के बीदर जिले के लडगेरी क्षेत्र के कुल 14 लोग महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे, जब यह दुर्घटना मिर्जा मुराद थाना क्षेत्र में हुई। बीदर पुलिस के अनुसार, सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed