फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many killed as APSRTC bus plunges into rivulet in West Godavari district on Wednesday

आंध्र प्रदेश: वेस्ट गोदावरी में बड़ा हादसा, नाले में बस गिरने से नौ लोगों की मौत, 22 घायल

Wed, 15 Dec 2021 03:19 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Dec 2021 03:19 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विस्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने हादसे को लेकर दुख जताया है।

विज्ञापन
Many killed as APSRTC bus plunges into rivulet in West Godavari district on Wednesday
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस संतुलन खोने के कारण नाले में गिर गई जिससे नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पश्चिम गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने फोन पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बस में करीब 47 यात्री सवार थे जो पड़ोसी तेलंगाना के असवरापेट से जंगारेड्डीगुडेम जा रहे थे। राज्य के मुख्यमंत्री वीईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। पीएम मोदी ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजे का एलान किया है।

विज्ञापन


लॉरी से बचने के चक्कर में हुई दुर्घटना
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि APSRTC बस चालक ने जलेरू नदी के पार एक पुल पर विपरीत दिशा में आ रही एक लॉरी से बचने के लिए अपना रास्ता बदलने की कोशिश की। जिससे बस पुल की रेलिंग से टकराकर 25 फीट नीचे नाले में जा गिरी। राहुल ने कहा कि हमने अब तक पांच महिला यात्रियों समेत आठ शव बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed