{"_id":"57b2a5684f1c1bda786eb179","slug":"many-died-in-bus-crash-at-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेपाल सड़क हादसा: 32 की मौत, आर्मी की मदद के बाद सर्च ऑपरेशन खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेपाल सड़क हादसा: 32 की मौत, आर्मी की मदद के बाद सर्च ऑपरेशन खत्म
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से लोगों को किया गया एयरलिफ्ट
- फोटो : cNN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की राजधानी काठमांडू से 70 किमी दूर सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोग घायल हैं। भारी बारिश के बाद हो रही परेशानियों के बाद सेना के जवानों की मदद से राहत कार्य चलाया गया।
सीएनएन की खबर के मुताबिक, 27 मृतकों की पहचान की जा चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि सभी पीड़ित मिल गए हैं, इसलिए उन्होंने सर्च अभियान रोक दिया है। हालांकि, ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें आर्मी की सहायता से हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेपाल गृहमंत्रालय के प्रवक्ता चिरंजीवी के मुताबिक, बारिश में सड़कों पर फिसलन ज्यादा है। जिस रास्ते पर हादसा हुआ वहां सड़क काफी चौड़ी है, लेकिन मोड़ बेहद खतरनाक है। बारिश की वजह से पहाड़ की मिट्टी और चट्टानें भी सड़क पर आ जाती हैं। बस को मोड़ते समय ये हादसा हुआ।