फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many coalition parties angry with Congress on no confidence motion Sonia Gandhi handling front

Parliament: अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस से नाराज गठबंधन के कई दल, सोनिया गांधी को संभालना पड़ा मोर्चा

Fri, 28 Jul 2023 05:57 AM IST
जलज मिश्रा हिमांशु मिश्र, अमर उजाला
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2023 05:57 AM IST
सार

तृणमूल की सलाह पर मंगलवार की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर सहमति बनी। हालांकि, बुधवार को दूसरे दलों को साथ लिए बगैर गौरव गोगोई ने अकेले नोटिस दे दिया। नाराज सहयोगियों का कहना था कि एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए नोटिस देने के लिए सभी दलों को एक साथ जाना चाहिए था।

विज्ञापन
Many coalition parties angry with Congress on no confidence motion Sonia Gandhi handling front
SONIYA GANDHI - फोटो : social media

विस्तार

अकेले कांग्रेस की ओर से दिए गए अविश्वास प्रस्ताव को ले कर गठबंधन में शामिल दूसरे कई दलों की नाराजगी के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जहां खेद जताने पड़ा, वहीं वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मोर्चा संभालना पड़ा। विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों की इस बात पर आपत्ति थी कि जब प्रस्ताव पेश करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया तो नोटिस में महज कांग्रेस के सांसदों के हस्ताक्षर क्यों कराए गए? सूत्रों के मुताबिक, इसे लेकर तृणमूल, सपा, शिवसेना उद्धव गुट, वाम दल और द्रमुक ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद खरगे ने भविष्य में ऐसा नहीं होने का आश्वासन देते हुए खेद जताया। नाराजगी को दूर करने के लिए सोनिया गांधी संजय सिंह के धरने पर पहुंची और उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की।

विज्ञापन

खरगे के चैंबर में बैठक में खुलासे पर नाराज
तृणमूल की सलाह पर मंगलवार की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर सहमति बनी। हालांकि, बुधवार को दूसरे दलों को साथ लिए बगैर गौरव गोगोई ने अकेले नोटिस दे दिया। नाराज सहयोगियों का कहना था कि एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए नोटिस देने के लिए सभी दलों को एक साथ जाना चाहिए था। जबकि इसी दिन खरगे के चैंबर में बैठक होनी थी। बैठक में जब पता चला कि प्रस्ताव का नोटिस दे दिया गया है, तो सहयोगी नाराज हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed