फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many civilian killed in terror attack at Assam

असम: ग्रेनेड हमले से 14 की मौत, डोभाल ने संभाला मोर्चा

Sat, 06 Aug 2016 07:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 07:26 AM IST
विज्ञापन
many civilian killed in terror attack at Assam
असम में हमले के बाद की स्थिति।
असम के कोकराझार में ग्रेनेड से हमले और ब्लास्ट में अब  तक 14 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए हैं। शुरुआती जांच में बोडो के उग्रवादियों पर हमला करने का शक है। हमलावरों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है। एनएसए अजित डोभाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने वहां के सीएम से बात की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बालजान मार्केट में ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि हमलावर ऑटोरिक्शा से बाजार में घुसे। उनके पास एके-47 जैसे हथियार हैं। हमलावरों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसके साथ ही हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि होम मिनिस्ट्री घटना पर नजर बनाए हुए है।  रिजिजू के मुताबिक, असम में हुआ हमला दुर्भापूर्ण है। पीड़ितों की पूरी मदद की जाएगी। वह राज्य सरकार से लगातार डिटेल ले रहे हैं। क्या कार्रवाई करना है, इसका फैसला जल्द लिया जाएगा। 
 


घटना के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी ने असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने हालात की जानकारी दी है। केंद्र ने मदद का भरोसा दिया है। असम के सीएम ने मारे गए लोगों की फैमिली को पांच लाख और घायलों को एक लाख बतौर मुआवजा देने का एलान किया है।


 

घटनास्थल से एके-47 और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

many civilian killed in terror attack at Assam
असम
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, असम के डीजीपी ने इस हमले में 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। मौके पर सुरक्षा बलों की कई टीमों को रवाना कर दिया गया है। घटनास्थल से एके-47 और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। हमलावरों ने स्वचालित हथियारों और ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है।

सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस हमले के संदिग्ध बोडो संगठन से जुड़े हैं। एनआईए ने इस हमले को लेकर पहले ही आगाह किया था। सूत्रों ने बताया कि यह हमला अप्रत्याशित नहीं है।

many civilian killed in terror attack at Assam
असम

डीजीपी ने कहा कि इस हमले में नैशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के शामिल होने का शक है। तीन आतंकियों ने बालाजान और तेनाली मार्केट में फायरिंग शुरू की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, तीनों आतंकी आर्मी यूनिफॉर्म में थे।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed