{"_id":"694281298490d8bd7e07f52a","slug":"manufacturing-declining-in-india-need-to-build-meaningful-ecosystems-rahul-gandhi-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: 'मैन्युफैक्चरिंग भारत में घट रही', राहुल गांधी बोले- मजबूत इकोसिस्टम बनाने की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: 'मैन्युफैक्चरिंग भारत में घट रही', राहुल गांधी बोले- मजबूत इकोसिस्टम बनाने की जरूरत
Wed, 17 Dec 2025 03:38 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:38 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जर्मनी के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू प्लांट का दौरा किया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा- भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है, मजबूत इकोसिस्टम बनाने की जरूरत है। वहीं भाजपा की तरफ से राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार भी किया गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि निर्माण मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ होती है, लेकिन दुर्भाग्य से भारत में यह लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने जोर दिया कि तेज आर्थिक विकास के लिए देश को सार्थक और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करने होंगे। राहुल गांधी ने यह बात जर्मनी की यात्रा के दौरान कही। म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू वेल्ट और बीएमडब्ल्यू प्लांट म्यूनिख के गाइडेड टूर के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए।
यह भी पढ़ें - संसद के अंदर ई-सिगरेट पीने का मामला: भाजपा ने जारी किया संसद के अंदर का वीडियो, जानें कौन हैं वह सासंद
'BMW की विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग देखना शानदार अनुभव'
उन्होंने कहा कि बीएमडब्ल्यू की विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग को करीब से देखना एक शानदार अनुभव था। इस दौरे की खास बात टीवीएस मोटर कंपनी की 450सीसी मोटरसाइकिल को देखना रही, जिसे बीएमडब्ल्यू के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। राहुल गांधी ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि जर्मनी में भारतीय इंजीनियरिंग को प्रदर्शित होते देखना खुशी की बात है।
विज्ञापन
भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है- राहुल गांधी
उन्होंने कहा, 'मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की नींव मैन्युफैक्चरिंग पर टिकी होती है। लेकिन भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है। अगर हमें विकास की रफ्तार बढ़ानी है तो हमें ज्यादा उत्पादन करना होगा, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने होंगे और बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण नौकरियां पैदा करनी होंगी।' बता दें कि राहुल गांधी जमर्नी की यात्रा पर प्रोग्रेसिव अलायंस के निमंत्रण पर गए हैं। इस दौरान वे भारतीय प्रवासी समुदाय से संवाद करेंगे और जर्मन सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर हैं, इस दौरान वे वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से और जर्मनी सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़ें - Sabarimala Gold Row: SIT ने TDB के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्रीकुमार को किया गिरफ्तार, अपराध शाखा ने की पूछताछ
भाजपा ने राहुल गांधी के दावे को किया खारिज
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट' वाले बयान को खारिज करते हुए इसे भारत की ग्रोथ स्टोरी के खिलाफ फर्जी खबर बताया। भाजपा प्रवक्ता ने एक एक्स पोस्ट में दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में कुल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में 495 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें एक्सपोर्ट 760 प्रतिशत बढ़ा है, और 1991 से ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में 14 गुना बढ़ोतरी हुई है। प्रदीप भंडारी ने कहा, 'राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत की ग्रोथ स्टोरी के बारे में झूठ बोला है। राहुल को अपनी फर्जी खबरों के जरिए भारत की ग्रोथ स्टोरी से नफरत करना पसंद है! आंकड़े खुद बोलते हैं।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन