फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Mandviya to interact with health ministers of Jammu and Kashmir Himachal Punjab Haryana Uttarakhand Delhi Ladakh Uttar Pradesh And Chandigarh over COVID situation

Corona Review: मंडाविया ने किया सीजीएचएस की नई वेबसाइट का उद्घाटन, कल यूपी समेत नौ राज्यों में कोरोना की समीक्षा भी करेंगे

Mon, 24 Jan 2022 06:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Jan 2022 06:23 PM IST
सार

मनसुख मांडविया 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर बातचीत करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Mansukh Mandviya to interact with health ministers of Jammu and Kashmir Himachal Punjab Haryana Uttarakhand Delhi Ladakh Uttar Pradesh And Chandigarh over COVID situation
मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को नई सीजीएचएस वेबसाइट और मोबाइल एप का उद्घाटन किया। इससे 40 लाख से अधिक लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और टेली-परामर्श सुविधा तक पहुंच आसान होगी। मंडाविया ने कहा कि टेली-परामर्श की नई सुविधा के साथ केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थी सीधे विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।

विज्ञापन


इस बीच मनसुख मांडविया 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर बातचीत करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इससे पहले उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि एक मोबाइल एप से जुड़ी सीजीएचएस वेबसाइट भारत की बढ़ती डिजिटल पैठ को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सामयिक कदम है। वेबसाइट में कई विशेषताएं हैं। इसके जरिए 40 लाख से अधिक लाभार्थियों को उनके घरों से उसी समय जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सुविधा घर से बाहर निकलने का जोखिम उठाए बिना लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं वितरित करने में सक्षम होगी। यह कोविड-19 महामारी के दौरान अभिनव कदम है। उन्होंने कहा कि यह भारत की बढ़ती डिजिटल पैठ द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण और सामयिक कदम है।


मंत्री ने कहा कि संशोधित वेबसाइट के साथ सेवाओं का दायरा बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि इन बेहतर सुविधाओं के साथ, सीजीएचएस का लक्ष्य विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने में आसानी के साथ लाभार्थियों तक अपनी पहुंच को और बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed