{"_id":"5c45e4a4bdec2273875d47d6","slug":"manoj-tiwary-says-take-back-broom-from-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल से वापस ले लो झाड़ूः मनोज तिवारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरविंद केजरीवाल से वापस ले लो झाड़ूः मनोज तिवारी
Mon, 21 Jan 2019 08:56 PM IST
टीम डिजिटल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: टीम डिजिटल
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
kejriwal
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की मान्यता खत्म कर देना चाहिए और उससे उसका चुनाव चिन्ह झाड़ू वापस ले लेना चाहिए। तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश की संवैधानिक मान्यताओं चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर बार-बार ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं जिससे इन संस्थाओं की साख पर असर पड़ रहा है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की मान्यता खत्म कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता के साथ मनोज तिवारी चुनाव आयोग पहुंचे। उन्होंने आयोग को एक ज्ञापन देकर अपनी बात रखी और केजरीवाल पर एक्शन लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में जाति-धर्म के आधार पर वोट मांगने को स्पष्ट रुप से रोका गया है, लेकिन केजरीवाल अपने ट्वीट के जरिये और सीधे भाषणों में बार-बार एक धर्म विशेष के लोगों को अपने लिए वोट करने की अपील करते रहते हैं। ऐसे में वे कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और कानून के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी व उनके नेताओं द्वारा चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना व दिल्ली की जनता को जाति-धर्म में बांटना देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी हार को लेकर इतने डरे हुए हैं कि वे कुछ भी बयान देने लगे हैं जो देश की व्यवस्था का अपमान कर रहा है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा स्पष्ट कर देने के बाद भी केजरीवाल बार-बार यह कह रहे हैं कि एक धर्म विशेष और एक जाति विशेष के वोट काटे जा रहे हैं। इसके लिए वे भाजपा पर आरोप भी लगा रहे हैं। यह चुनाव आयोग का अपमान तिवारी ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस पूरे प्रकरण को न्यायालय के समक्ष भी रखेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बताया था कि वर्ष 2015 से 2018 के बीच 13,73,300 नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गये हैं। अकेले वैश्य समुदाय से ही पांच लाख मतदाता जुड़े हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी बार-बार वोटर लिस्ट से वैश्य समुदाय के वोटों को काटे जाने का आरोप लगा रहे हैं।
Manoj tiwary says, take back broom from Arvind Kejriwal