फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Tiwari to captain Bhojpuri Dabanggs team in Celebrity Cricket League 2025

Manoj Tiwari : चुनाव के बाद अब क्रिकेट में छक्के उड़ाएंगे मनोज तिवारी, भोजपुरी दबंग्स टीम को करेंगे लीड

Fri, 07 Feb 2025 08:46 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 07 Feb 2025 08:46 PM IST
सार

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 (सीसीएल) की शुरुआत आठ फरवरी से हो रही है। इसमें भोजपुरी दबंग्स के जोश और उत्साह के बीच 8 फरवरी से 2 मार्च के बीच सीसीएल मैच दिल्ली, हैदराबाद, कटक और सूरत में खेले जाएंगे। मनोज तिवारी भोजपुरी दबंग्स टीम को लीड कर रहे हैं।

विज्ञापन
Manoj Tiwari to captain Bhojpuri Dabanggs team in Celebrity Cricket League 2025
मनोज तिवारी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी दिल्ली विधानसभा चुनावों में काफी व्यस्त रहे। उन्होंने अपनी पार्टी के लिए न केवल गाने गाए, बल्कि जगह-जगह जाकर चुनाव प्रचार भी किया। लेकिन चुनावों की समाप्ति के साथ ही उनकी नई पारी की शुरुआत हो रही है। इस पारी में वे क्रिकेट का बल्ला घुमाते नजर आएंगे। उनके साथ एक अन्य भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 (सीसीएल) की शुरुआत आठ फरवरी से हो रही है। इसमें भोजपुरी दबंग्स के जोश और उत्साह के बीच 8 फरवरी से 2 मार्च के बीच सीसीएल मैच दिल्ली, हैदराबाद, कटक और सूरत में खेले जाएंगे। मनोज तिवारी भोजपुरी दबंग्स टीम को लीड कर रहे हैं। उनके अलावा इस टीम में बॉलीवुड और भोजपुरी स्टार रवि किशन, अभिनेत्री पक्खी हेगड़े, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और विनय यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने भोजपुरी दबंग्स की टीम की जर्सी जारी करते हुए कहा कि पिछले साल सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के साथ साझेदारी के बाद से हम खेलों में खेल भावना, मनोरंजन और एनर्जी का तालमेल बनाए रखने के उद्देश्य के साथ अग्रसर रहे हैं। हमारी टीम बेहद प्रतिभाशाली और केंद्रित है, और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने एवं दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed