पूर्वांचल में तेजी से हो रहा रेल नेटवर्क का विस्तार- मनोज सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति के मामले में ही नहीं विकास के मामले में भी पूर्वी यूपी केंद्र सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पूर्वी यूपी के हिस्से में विकास की रफ्तार तेज हुई है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का दावा है कि बीते तीन वर्षों में अकेले रेलवे से जुड़ी 23 हजार करोड़ की परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
पढ़ें: भाजपा नेता का राहुल पर हमला, कहा-बीजेपी में पालने में पैदा नहीं होते पार्टी अध्यक्ष
सिन्हा का कहना है कि पूर्वांचल में एक इंच भी जगह नहीं है जहां रेलवे लाइन का दोहरीकरण, नई लाइन का विस्तार और गेज परिवर्तन के काम शुरू न हुए हों। सरकार के जरिये बाराबंकी-अकबरपुर रेल को दोहरीकरण किये जाने के फैसले के बाद विशेष बातचीत में मनोज सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद पूर्वांचल का सर्वाधिक विकास बीते तीन वर्षों में हुआ है। उन्होंने बताया कि अकेले रेल महकमे ने ही 23 हजार करोड़ से ज्यादा राशि की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
लखनऊ से अयोध्या और काशी जाने वालों को होगा सीधा लाभ
बाराबंकी-अकबरपुर के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण करने के फैसले की जानकारी देते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में बाराबंकी-अकबरपुर रेल लाइन को दोहरीकरण करने का निर्णय हुआ है। 161 किमी रेल लाइन का दोहरीकरण करने में करीब 1310.23 करोड़ रुपए का खर्च आयेगा।
पढ़ें: अमित शाह लिखेंगे मराठा इतिहास पर किताब
उन्होंने बताया कि यह लाइन लखनऊ से फैजाबाद होकर काशी जाने वाली रेल लाइन का हिस्सा है। सिन्हा के अनुसार लखनऊ से बाराबंकी और वाराणसी से अकबरपुर तक कि इस रेल लाइन का दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। केवल अकबरपुर से बाराबंकी के बीच 161 किमी की दूरी का काम शेष था। इसके पूरे होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
अयोध्या के बहुरेंगे दिन
लखनऊ, अयोध्या और काशी के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य पूरा होने से अयोध्या के भी दिन बहुरने के आसार हैं। रेल व्यवस्था सुगम होने से अहम धार्मिक स्थल पर आने वालों की परेशानी कम होगी। व्यवस्था बढ़ने से लोगों के आने की संख्या में भी इजाफा होगा।
खुद रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि अयोध्या के विकास पर इस रेल परियोजना का गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि टांडा में बने थर्मल पावर परियोजना से कोयले की सप्लाई आसान हो जाएगी। कोयले की कमी की वजह से थर्मल पावर स्टेशन से विद्युत का उत्पादन प्रभावित होता है। रेल लाइन के दोहरीकरण होने से इस समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे।
रेलवे की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- सिन्हा
रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने हाल में हुई रेल दुर्घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं।