{"_id":"59b7e4c84f1c1bfc7f8b6571","slug":"sambit-patra-statement-over-congress-vice-president-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता का राहुल पर हमला, कहा-बीजेपी में पालने में पैदा नहीं होते पार्टी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता का राहुल पर हमला, कहा-बीजेपी में पालने में पैदा नहीं होते पार्टी अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है कि परिवारवाद वो है - जब एक ही परिवार के लोग जन्म के बाद पालने में पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाते हैं। परिवारवाद कांग्रेस में है। भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है।
विज्ञापन
भाजपा में चाय वाला पीएम बन सकता है। राहुल देश में अपने लिए सियासी जमीन नहीं तलाश पा रहे, इसलिए विदेश में जाकर लोगों को आकर्षित करने की कोशिश में हैं। देश के बारे में बाहर जाकर बोलना अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
मोदी सरकार पर लगाए आरोपों पर पात्रा ने कहा कि राहुल को देश में सुनने वाला कोई नहीं तो विदेश चले गए। उन्होंने परिवारवाद के सवाल पर कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस में अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा जबकि कोई यह नहीं बता सकता कि अमित शाह के बाद भाजपा में अगला अध्यक्ष कौन होगा।
विज्ञापन