फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Jarang's attack on new government, said- the demands of Marathas should be fulfilled in a month

Maharashtra: नई सरकार पर मनोज जरांगे का हमला, कहा- एक महीने में पूरी हो मराठाओं की मांग, नहीं तो करेंगे आंदोलन

Fri, 06 Dec 2024 07:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: बशु जैन Updated Fri, 06 Dec 2024 07:24 PM IST
सार

जरांगे उस मसौदा अधिसूचना को लागू करने की मांग कर रहे हैं जो कुनबियों को मराठा समुदाय के सदस्यों के 'सेज सोयारे' (रक्त रिश्तेदार) के रूप में मान्यता देती है। साथ ही वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि पहले उनके आंदोलन के दौरान मराठा समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए।

विज्ञापन
Manoj Jarang's attack on new government, said- the demands of Marathas should be fulfilled in a month
मनोज जरांगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में नई सरकार के कार्यभार संभालने के अगले दिन ही मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार पांच जनवरी तक मराठा समुदाय की ओबीसी श्रेणी में नौकरी कोटे की मांग को पूरा नहीं करती है तो हम नए सिरे से आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा समुदाय अपनी मांगों पर कायम है। पिछली एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान मनोज जरांगे कई बार भूख हड़ताल कर चुके हैं। 
विज्ञापन


मनोज जरांगे ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने पांच दिसंबर को शपथ ली। अगर वे अगले एक महीने पांच जनवरी तक मराठा समुदाय की मांगों पर गौर नहीं करते हैं तो हम नया आंदोलन शुरू करने का एलान करेंगे। 
विज्ञापन


नई सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ भी नहीं बदला है क्योंकि विधानसभा चुनावों के बाद वही राजनीतिक दल सत्ता में वापस आ गए हैं। हमारा कोटा आंदोलन पिछली सरकार के खिलाफ था। शासक वही हैं जो चुनाव से पहले थे। हम अपनी मांगों पर कायम हैं। अब सरकार को उन पर फैसला करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है जरांगे की मांग
जरांगे उस मसौदा अधिसूचना को लागू करने की मांग कर रहे हैं जो कुनबियों को मराठा समुदाय के सदस्यों के 'सेज सोयारे' (रक्त रिश्तेदार) के रूप में मान्यता देती है। साथ ही वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। वह यह भी चाहते हैं कि पहले उनके आंदोलन के दौरान मराठा समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए।


महाराष्ट्र विधानमंडल ने फरवरी में विशेष सत्र के दौरान सर्वसम्मति से एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 फीसदी आरक्षण मुहैया करने वाला एक विधेयक पारित किया था। हालांकि जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed