{"_id":"5af917914f1c1be2408b5192","slug":"manohar-parrikar-through-video-message-said-he-would-return-to-state-in-next-few-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से मनोहर परिकर ने कार्यकर्ताओं को भेजा वीडियो संदेश, कहा- जल्द वापस आऊंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका से मनोहर परिकर ने कार्यकर्ताओं को भेजा वीडियो संदेश, कहा- जल्द वापस आऊंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 May 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
मनोहर परिकर
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने वीडियो संदेश के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह आने वाले हफ्तों में अमेरिका से राज्य वापस आ जाएंगे। मार्च से वह अपना इलाज करवाने के लिए अमेरिका गए हुए हैं। इस वीडियो संदेश को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित की जाने वाली एक बैठक में चलाया गया।
विज्ञापन
इस रिकॉर्ड किए हुए वीडियो में मुख्यमंत्री कहते हैं, 'मैं पिछले दो महीनों से आप सभी के साथ नहीं हूं क्योंकि मेरा इलाज चल रहा है। मैं अगले कुछ हफ्तों में गोवा वापस आ जाऊंगा।' उन्होंने यह भी कहा कि अपनी खराब सेहत की वजह से वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं। परिकर ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाइए और देश प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को वापस चाहता है।
विज्ञापन
62 साल के परिकर इस समय अमेरिका के एक अस्पताल में पैनक्रियाज (अग्नाशय) का इलाज करवा रहे हैं। वह अस्पताल में मार्च के पहले हफ्ते से भर्ती हैं। सबसे पहले मुंबई के लीलावती अस्पताल में इस बीमारी का पता चला था। उनकी गैर-मौजूदगी में कांग्रेस ने एक 'फुल टाइम' मुख्यमंत्री की मांग की थी। परिकर की अनुपस्थिति में तीन सदस्यीय सलाहकार समिति सरकार के रोजाना कार्यों पर नजर रखती है।
विज्ञापन
परिकर को पेटदर्द की शिकायत के बाद गोवा से मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। परिकर की सेहत को देखते हुए राज्य का बजट सत्र 33 दिन से घटाकर 4 दिन कर दिया गया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टस ने दावा किया था कि परिकर को पैंक्रियाटिक कैंसर है। बाद में अस्पताल ने बयान जारी कर इस दावे को खारिज कर दिया था।
My message to BJP Booth Karyakartas. pic.twitter.com/cgkfIY31cF
— Manohar Parrikar (@manoharparrikar) May 13, 2018