फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manohar Parrikar said only tourists would be allowed entry into casinos from next year

पर्रिकर का बड़ा फैसला, गोवा के कसिनो में अब केवल पर्यटकों को मिलेगी एंट्री

Sat, 04 Aug 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Sat, 04 Aug 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar said only tourists would be allowed entry into casinos from next year
सांकेतिक तस्वीर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि अगले साल से राज्य के कसिनों में केवल पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। शुक्रवार को राज्य सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि इससे गोवा की सामाजिक रचना खराब हो रही है और यह स्थानीय लोगों में जुएं को बढ़ावा दे रहा है। 

विज्ञापन


पर्रिकर ने गोवा विधानसभा को बताया, 'नीति के तौर पर गोवा के लोगों को कसिनो के प्लेइंग (जुआं खेलने) क्षेत्र में जाने की इजजात नहीं होगी। केवल पर्यटक वहां जा सकते हैं। एक बार गेमिंग आयुक्त की नियुक्त हो जाने के बाद इस संबंध में एक तंत्र स्थापित किया जाएगा और इसके विनियमन के लिए उचित नियम तैयार किए जाएंगे।' उन्होंने यह भी बताया कि अब किसी भी ऑफशोर कसिनो (नदी में तैरते हुए) को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। जो फिलहाल राज्य में मौजूद हैं उन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


यह घोषणा विपक्षी पार्टियों और नागरिक समाज संगठनों की निरंतर मांगों के जवाब में आई है। कसिनों मालिकों का कहना है कि इस तरह के निर्णय से जिसमें लाइसेंस की सालाना फीस को बढ़ाया गया है, इससे हमारा बिजनेस 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। जिसकी वजह से मजबूरन हमें दुकाने बंद करनी पड़ेंगी। इस साल की शुरुआत में सरकार ने कसिनो की वार्षिक लाइसेंस फीस को 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2007-2012 के दौरान विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने गोवा में चलने वाले कसिनो का विरोध किया था। जिसके ज्यादातर लाइसेंस कांग्रेस शासन में दिए गए थे। टॉप भाजपा नेताओं जिसमें पर्रिकर भी शामिल थे उन्होंने कई मौकों पर ऑफशोर कसिनों को सत्ता में आने के बाद बंद करने का वादा किया था। हालांकि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने ऐसा नहीं किया जिसकी वजह से विपक्ष ने उसपर निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed