फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manohar Parrikar relented in Aamir Khan case

आमिर खान मामले पर नरम पड़े परिकर, कहा किसी का नाम नहीं लिया

Mon, 01 Aug 2016 03:53 AM IST
ब्यूरो/एजेंसी/ नई दिल्ली/ जबलपुर
ब्यूरो/एजेंसी/ नई दिल्ली/ जबलपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 03:53 AM IST
विज्ञापन
manohar Parrikar relented in Aamir Khan case

फिल्म अभिनेता आमिर खान को सबक सिखाए जाने संबंधी रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के बयान पर सियासत गरमा गई है। वहीं, खुद परिकर ने नरम रुख अपनाते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया था।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन देश को सर्वोपरि मानते हैं। परिकर के शनिवार के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने रक्षा मंत्री और सरकार के खिलाफ सियासी मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने परिकर पर पलटवार करते हुए कहा कि संघ और परिकर जैसे लोग सबको सबक सिखाना चाहते हैं। नफरत फैलाने वाले लोग कायर होते हैं और इनकी कभी जीत नहीं होती। कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी परिकर पर सियासी हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट के जरिये पूछा कि रक्षा मंत्री का काम बाहरी हमलों से देश की रक्षा करना है या आमिर जैसे लोगों को धमकी देना है। कांग्रेस ने परिकर के बयान पर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में जोरशोर से उठाने का भी संदेश दिया है।

राहुल गांधी के कार्यालय के द्वारा इस संबंध में ट्वीट में कहा गया आरएसएस और परिकरजी सबको सबक सिखाना चाहते हैं। एक सबक आपके लिए भी है। कायर लोग ही नफरत फैलाते हैं और इनकी कभी जीत नहीं होती। सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिये मोदी सरकार को राजधर्म की नसीहत देते हुए दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परिकर का बयान इसी साजिश का पर्दाफाश करता है।

क्या कहा था परिकर ने

manohar Parrikar relented in Aamir Khan case

पुणे में वरिष्ठ पत्रकार नितिन गोखले की किताब का विमोचन करते हुए परिकर ने आमिर की देश छोड़ने के बयान की सीधे और जेएनयू में लगे भारत विरोधी नारे की परोक्ष चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को देश के विरोध में बोलने का साहस कैसे हो जाता है? ऐसे लोगों को देश के लोगों द्वारा सबक सिखाए जाने की जरूरत है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि एक अभिनेता ने कहा कि उनकी पत्नी भारत से बाहर जाना चाहती है। यह घमंड भरा बयान है। अगर मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है तो भी मैं अपने घर से प्यार करूंगा। उसे बंगला बनाने की कोशिश करूंगा। घर छोड़ने की बात नहीं करूंगा। 

अब क्या कहा रक्षा मंत्री ने 
जबलपुर में रविवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मैंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। मैंने कहा था कि देश का सम्मान नहीं करने वालों का विरोध होना चाहिए। मैं उपद्रव का भी विरोध करता हूं।

ऐसे लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना चाहिए और सेमिनार जैसे आयोजन करने चाहिए।’ जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया के राष्ट्रविरोधी नारों पर उनका ताजा बयान था, ‘मैं यह नहीं कहता कि राष्ट्रवाद सिर्फ भाजपा में ही है।

दूसरे दलों और क्षेत्रों के लोग भी देशभक्त हैं। किसी अन्य देश के नागरिक अपने देश के खिलाफ नहीं बोलते। लिहाजा, भारत के लोगों को भी राष्ट्रविरोधी हरकतों का विरोध करना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed