{"_id":"57fc00714f1c1b6e5228f506","slug":"manohar-parrikar-counters-rahul-gandhi-uses-dalali-barb-to-attack-upa-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस शासनकाल में हुए रक्षा घोटालों के लिए परिकर ने बोला राहुल पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस शासनकाल में हुए रक्षा घोटालों के लिए परिकर ने बोला राहुल पर हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Oct 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके दलाली वाले बयान के लिए तीखा हमला बोला। परिकर ने कहा कि रक्षा सौदों में जिनके ध्यान सिर्फ मुनाफे पर लगे रहते होंगे वे इस शब्द (दलाली) का अर्थ अच्छी तरह समझते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य चुनाव में सेना की वीरता का उपयोग करना नहीं है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए परिकर ने कहा कि जब उन्होंने रक्षा मंत्री का पदभार संभाला तो उन्हें कांग्रेस के शासनकाल में हुए कई रक्षा सौदों में दलाली की जानकारी मिली। परिकर ने कहा कि जब उन्होंने जानकारी हासिल की तो पनडुब्बी, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर, पिलाट्स प्रशिक्षण विमान, एमब्रेयर विमान के लिए हुए सौदे में दलाली की बात सामने आई। रक्षा मंत्री ने कहा कि जिनका ध्यान सिर्फ दलाली पर रहता है वे इस शब्द का अर्थ बखूबी समझते हैं। भाजपा की सरकार इस शब्द का अर्थ नहीं समझती। इसीलिए उसकी मंशा चुनाव में सेना की वीरता का उपयोग करने की नहीं है।