फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mann Ki Baat: PM Narendra Modi to address the nation today

मन की बातः कश्मीर में बच्चों को हथियार बनाने वालों को जवाब देना होगा - PM मोदी

Tue, 30 Aug 2016 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat: PM Narendra Modi to address the nation today
Narendra Modi - फोटो : amarujala - file
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में रियो ओलंपिक में महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा और कहा कि बेटियों ने देश का नाम रोशन करने का बीड़ा उठा लिया है। उन्होंने कहा कि देश भर से लोगों ने संदेश भेजकर मुझसे बेटियों की शिक्षा और उनके विकास पर बोलने के लिए कहा, क्योंकि रियो में बेटियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन


ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर और पीवी सिंद्धू का नाम लेते हुए पीएम मोदी ने उनके प्रदर्शन को सराहा। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन खराब रहा है और बदलाव करना जरूरी है। पदक न मिलने के बावजूद कई भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें बहुत कुछ करना है। भारत सरकार इसकी गहराई में जाएगी और चीजों का अध्ययन करेगी। साथ ही अगले तीन ओलंपिक के लिए योजना बना ली गई है। 
 

'त्यौहारों पर पर्यावरण का ध्यान रखें'

Mann Ki Baat: PM Narendra Modi to address the nation today
प्रधानमंत्री ने कहा कि कई लोगों ने दुर्गापूजा और गणेश पूजा पर पर्यावरण को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों में मिट्टी की बनी प्रतिमाओं का प्रयोग करें। मिट्टी का उपयोग करके गणेश और दुर्गा की प्रतिमा बनाएं। ताकि प्रदूषण से बचा जा सके। गणेशजी विघ्नहर्ता हैं और हमें ऐसे गणेश जी नहीं बनाने चाहिए कि वो विघ्न पैदा करें। 

पीएम ने देशभर के मशहूर मूर्तिकारों का जिक्र करते हुए मिट्टी से बनी प्रतिमाओं के मूल्यों को गिनाया। 

पीएम मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने मदर टेरेसा को भी याद किया और कहा कि जब मदर को संत की उपाधि मिलेगी, भारत सरकार 4 सितंबर को विदेशमंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगी। 

उन्होंने कहा कि विकास जब जनआंदोलन बन जाए, तो कुछ भी हो सकता है। गंगा की सफाई के लिए भारत सरकार ने लोगों को जोड़ने का काम किया। इसी के तहत इलाहाबाद में ग्राम प्रधानों ने शौचालय के प्रयोग को बढ़ावा देने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने गंगा की सफाई में योगदान देने का भी निर्णय लिया। 

पीएम ने कहा कि भारत ने हमेशा कोशिश की है कि पड़ोसियों के साथ हमारे संबंध मधुर हो। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कोलकाता में रेडियो मैत्री का उद्घाटन किया। रेडियो मैत्री हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और भारत-बांग्लादेश के बीच इसका प्रसारण होगा। इसके जरिए दोनों देशों के लोग आपस में जुड़ेंगे। 

 

'हिंसा फैलाने वालों को जवाब देना होगा'

Mann Ki Baat: PM Narendra Modi to address the nation today
d - फोटो : File
प्रधानमंत्री ने कहा, 'पिछले दिनों एक 84 साल की मां ने मुझे चिट्ठी लिखी और कहा कि आपने जब गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी, तो मैंने गैस सब्सिडी छोड़ दी और भूल भी गई थी। पिछले दिनों आपका एक प्रतिनिधि आया है मुझे एक धन्यवाद पत्र सौंपकर गया। मेरे लिए यह किसी पद्मश्री से कम नहीं है। मैं एक रिटायर्ड टीचर हूं और कुछ दिनों में 90 साल की हो जाऊंगी। मैं आपको 50 हजार रुपये का डोनेशन भेज रही हूं। इसके जरिए आप अन्य माताओं-बहनों की मदद करें। 

अनाम महिला ने प्रधानमंत्री को पत्र में भइया कहकर बुलाया था। 

प्रधानमंत्री ने जीएसटी बिल के पारित होने पर विपक्षी दलों के रुख की सराहना की और कश्मीर मुद्दे पर भी विपक्ष के साथ आने को रेखाकिंत किया। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों का साथ आना हमारी संवेदना को दिखाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एकता और ममता हम सभी का मूलमंत्र है। 

कश्मीर में चाहे किसी की जान हो, यह हमारा और अपनों का ही नुकसान है। जो लोग छोटे-छोटे बालकों को हथियार के तौर पर यूज कर रहे हैं, उन्हें एक दिन इन बालकों को भी जवाब देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed