फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mann ki Baat: PM Modi says 125 crore Indians pledge to create a new and dream Bharat

'न्यू इंडिया सवा अरब देशवासियों का संकल्प, मिल कर बनाएंगे सपनों का भारत'

Sun, 26 Mar 2017 08:37 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Sun, 26 Mar 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Mann ki Baat: PM Modi says 125 crore Indians pledge to create a new and dream Bharat
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया भारत (न्यू इंडिया) निर्माण को देश के सवा अरब लोगों का सपना और संकल्प बताते हुए कहा है कि लोगों के सहयोग से यह सपना पूरा होगा। पीएम ने कहा कि 21वीं सदी में हर हिंदुस्तानी अपने सपनों का नया भारत बनाने में योगदान करने और बदलाव लाने के लिए तैयार है। सवा सौ करोड़ देशवासियों की बदलाव की चाह और प्रयास ही नए भारत की मजबूत नींव डालेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया न तो सरकारी कार्यक्रम है और न ही किसी राजनैतिक दल का घोषणापत्र। यह सवा सौ करोड़ देशवासियों का आह्वान है। सभी के अंदर एक आशा, एक उमंग, एक चाह और एक संकल्प है। इसी के संयोजन से न्यू इंडिया की मजबूत नींव डलेगी। इस दौरान उन्होंने शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान के साथ महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह को याद किया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने गुलामी के दिनों में सशस्त्र क्रांति के जरिये युवकों को प्रेरणा दी, जबकि गांधीजी ने सत्याग्रह के जरिए लोगों को आजादी के आंदोलन से जोड़ा। शहीदों से अंग्रेज इतना डरे कि एक दिन पहले ही फांसी दे दी। जबकि गांधीजी का प्रयोग उनके समझ में नहीं आया। गांधीजी ने एक सिक्के के दो पहलू बना दिए थे, एक सिक्के का एक पहलू संघर्ष, तो दूसरा पहलू सृजन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालेधन के खिलाफ जारी रहेगी जंग

Mann ki Baat: PM Modi says 125 crore Indians pledge to create a new and dream Bharat
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo

पीएम मोदी ने नोटबंदी के फैसले के साथ शुरू हुई कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद डिजिटल भुगतान की प्रवृत्ति बढ़ी है। भीम एप्प जबर्दस्त लोकप्रिय हो रहा है। लोग सरकार के फैसले के साथ डट कर खड़े हैं। करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने महज दो-ढाई महीने में ही इस एप को डाउनलोड किया है। गरीब से गरीब डिजिटल भुगतान करना सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को हमें आगे बढ़ाना है। उन्होंने हर तरह की खरीददारी के लिए डिजिटल भुगतान की अपील की।

खाने की बर्बादी गरीबों के साथ अन्याय
पीएम मोदी ने अन्न के एक-एक दाने को बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि खाने की बर्बादी गरीबों केसाथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि प्लेट में उतना ही खाना लें, जितना खा सकें।

हफ्ते में एक दिन पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल से बचें
इस दौरान प्रधानमंत्री ने ऊर्जा बचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने लोगों से हफ्ते में एक दिन डीजल-पेट्रोल का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प करने की अपील की। उन्होंने बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई  दी। इसके अलावा मातृत्व अवकाश की सीमा बढ़ाने और परीक्षा के कारण होने वाले अवसाद पर भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed